{"_id":"66100763219c7454b10e378d","slug":"puppy-dies-after-being-crushed-by-bike-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बाइक सवार ने कुचला पिल्ला, हुई मौत, घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बाइक सवार ने कुचला पिल्ला, हुई मौत, घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने शुरू की जांच
Fri, 05 Apr 2024 07:46 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 05 Apr 2024 07:46 PM IST
सार
बाइक सवार ने एक पिल्ले को टक्कर मार दी। जिससे पिल्ले की मौत हो गई। मामले में अधिवक्ता ने कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर देते हुए अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पिल्ले को टक्कर मार कर बाइक सवार भागते हुए सीसीटीवी में कैद
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस मे अग्निशमन विभाग कार्यालय के सामने गली में 4 अप्रैल की रात को बाइक सवार ने एक पिल्ले को टक्कर मार दी। पिल्ला मौके पर मर गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बाइक चालक के खिलाफ अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
घटना के बाद बाइक सवार वहां से फरार हो गया। सुबह स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। लोगों का कहना था कि सुबह से शाम तक तमाम बाइक सवार इस अंदाज में गली से बाइक लेकर गुजरते हैं। इसी गली में बच्चे भी खेलते हैं।
विज्ञापन
अधिवक्ता मुकेश चतुर्वेदी एडवोकेट ने कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर देते हुए अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी रामप्रवेश राय का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन