{"_id":"649dd139669187b3c4010744","slug":"provisional-reservation-issued-for-recruitment-to-vacant-posts-of-anganwadi-centers-hathras-news-c-56-1-sali1016-1595-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आंगनबाड़ी केंद्रों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अनंतिम आरक्षण जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आंगनबाड़ी केंद्रों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अनंतिम आरक्षण जारी
Fri, 30 Jun 2023 12:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 30 Jun 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों पर रिक्त कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पदों को भरने से पूर्व इनके अनंतिम आरक्षण की घोषणा कर दी है। इस बार अनंतिम आरक्षण में ईडब्लूएस को भी शामिल किया गया है। जिले में प्रथम चरण में आंगनबाड़ी केंद्रों पर तैनात सहायिकाओं को प्रोन्नत किया जाएगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि इस आरक्षण पर यदि किसी को आपत्ति है तो वह तीन जुलाई तक अपनी आपत्ति सुसंगत साक्ष्यों सहित संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय एवं विकास भवन स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। परीक्षण समिति द्वारा लिए गए निर्णय के उपरांत समस्त पदों पर अनंतिम आरक्षण निर्धारित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि समस्त बाल विकास परियोजना की ग्राम पंचायत और वार्डवार आरक्षण सूची को कलेक्ट्रेट परिसर, विकास भवन परिसर, समस्त तहसील परिसर, समस्त विकास खंड कार्यालयों, समस्त बाल विकास परियोजना कार्यालयों और नगर पालिका परिसर में चस्पा किया गया है।