फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   promote hindi on internation level

हिंदी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की बात पर दिया जोर

Tue, 15 Sep 2020 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
promote hindi on internation level
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश स्काउट-गाइड के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय हिंदी दिवस को ऑनलाइन बैठक कर मनाया। वक्ताओं ने हिंदी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने पर सभी ने जोर दिया।

इस मौके पर सभी ने हिंदी भाषा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की शपथ ली। हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता अभियान चलाने और जनपद में सभी गतिविधियों का आयोजन हिंदी माध्यम से ही किए जाने का संकल्प लिया गया। हिंदी के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने और हिंदी के प्रति अनुराग पैदा करने पर भी जोर दिया गया। सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर अलीगढ़ मंडल राजेश कुमार प्रजापति व जिला संगठन आयुक्त/ सहायक अध्यापक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर पवन कुमार पाठक, विष्णु कुमार लवानिया, हरीश चंद्र, सरोज आदि वर्चुअल बैठक में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed