{"_id":"6727aa74a86392b1c501aff2","slug":"private-bus-caught-fire-on-yamuna-expressway-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: यमुना एक्सप्रेसवे पर निजी बस में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: यमुना एक्सप्रेसवे पर निजी बस में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, सामान जला
Mon, 04 Nov 2024 02:23 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 04 Nov 2024 02:23 AM IST
सार
बस दिल्ली से आगरा होते हुए बिहार की ओर जा रही थी। बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। बस में आग लगते ही यात्री बस से कूदने लगे। आगे लगने से पीछे चल रहे वाहन चालकों में भी अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
आग की लपटों से घिरी बस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मिढ़ावली स्थित यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 143 पर 3 नवंबर की देर शाम एक डबलडेकर निजी बस (सीएनजी) में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। कई यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने के बाद बस बीच रास्ते में खड़ी हो गई। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी लाइन लग गईं। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, यह बस दिल्ली से आगरा होते हुए बिहार की ओर जा रही थी। बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। बस में आग लगते ही यात्री बस से कूदने लगे। आगे लगने से पीछे चल रहे वाहन चालकों में भी अफरातफरी मच गई। बस में आग को देखकर इन वाहन चालकों ने अपने वाहन काफी दूर ही रोक लिए। जिससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग जाने से एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया। इस घटना में यात्रियों के बैग आदि अधिकतर सामान जल गए। इसमें कुछ आतिशबाजी भी थी, जिससे मौके पर कुछ धमाके भी सुनाई दिए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र राघव मय पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस प्रशासन ने बस को एक्सप्रेसवे से हटवा कर यातायात को सुचारू कराया। यात्रियों को दूसरे वाहनों से बिहार की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन