फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   prisoner injured himself by hitting him with a sharp object

Hathras: अलीगढ़ जेल से पेशी में आया बंदी, खुद को धारदार वस्तु मारकर किया घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

Thu, 04 Apr 2024 11:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 04 Apr 2024 11:38 PM IST
सार

पुलिस बंदी को अलीगढ़ जिला कारागार से हाथरस जिला न्यायालय में पेशी पर लेकर आई थी। तभी दोपहर में एकाएक किसी धारदार वस्तु से उसने अपने पेट में वार कर लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
prisoner injured himself by hitting him with a sharp object
घायल बंदी से पूछताछ करता पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ जिला कारागार से 4 अप्रैल को हत्या के एक मुकदमे में जिला न्यायालय में पेशी पर आए एक बंदी ने धारदार वस्तु मारकर खुद को घायल कर लिया। वहां खलबली मच गई। आनन-फानन सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी घायल बंदी को इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव वाहनपुर निवासी हरस्वरूप सिंह पुत्र रामबाबू कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव वाहनपुर में वर्ष 2022 में हुई एक बालक की हत्या के मामले में आरोपित है। इन दिनों वह अलीगढ़ जिला कारागार में निरुद्ध है। 4 अप्रैल को पुलिस उसे जिला कारागार से जिला न्यायालय में पेशी पर लेकर आई थी। तभी दोपहर में एकाएक किसी धारदार वस्तु से उसने अपने पेट में वार कर लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


यह देख सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। एकाएक हुई इस घटना के बाद पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए। घटना के बाद हवालात की सुरक्षा और बढ़ा दी गई। इस घटना को लेकर न्यायालय परिसर में अधिवक्ता भी चर्चा करते नजर आए। आनन-फानन बंदी को सरकारी वाहन से इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल लाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ जिला कारागार से जिला न्यायालय में पेशी पर आए एक बंदी ने नाखून मारकर खुद को घायल कर लिया। उसका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।-रामप्रवेश राय, सीओ सिटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed