{"_id":"5c8169aabdec2214222a7139","slug":"print-on-many-stores-for-the-sample-of-powdered-cheese-and-gram-flour","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई दुकानों पर छापा, खोवा पनीर व बेसन के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई दुकानों पर छापा, खोवा पनीर व बेसन के नमूने लिए
Fri, 08 Mar 2019 12:32 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
मेंडू में नमूना लेते एफडीए के अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। एफडीए की टीम ने गुरुवार को सासनी और मेंडू क्षेत्र में छापेमारी की। इसके तहत खोवा, पनीर और बेसन के नमूने लिए गए। कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों के होश उड़े रहे। टीम के लौटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
जिला अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश पर अभिहित अधिकारी देवाशीष उपाध्याय के निर्देशन में सासनी पहुंची। यहां पर टीम का नेतृत्व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरींद्र सिंह ने किया। कोतवाली चौराहा सासनी स्थित दुकानों का निरीक्षण कर कमियों को सुधारने के निर्देश दिए। यहां पर मिलावट की पहचान करने के घरेलू तरीके भी दुकानदारों को बताए गए। खोवा में मिलावट का संदेह होने पर समामई से पनीर, बसई बावस से खोवा, सासनी से खोवा और पनीर का नमूना लिया गया।
मेंडू से खोवा, बेसन और उल्टी खोपड़ी क्रस्पी क्रंची कचरी नमकीन का नमूना लिया गया। इन सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। यहां पर डीओ ने कहा कि मिलावट खोरों के नाम बताए, उनका नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा। टीम में नीरद पांडेय, केएल वर्मा, सुरेश कुमार, बीएन कटियार, मुनेंद्र सिंह राना, अरविंद कुमार और राकेश शामिल थे।