{"_id":"689636cae872778aca08ad51","slug":"principal-in-charge-suspended-for-removing-ambedkar-picture-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आंबेडकर की तस्वीर हटाने पर बीएसए ने की कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आंबेडकर की तस्वीर हटाने पर बीएसए ने की कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित
Fri, 08 Aug 2025 11:11 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:11 PM IST
सार
प्रथमदृष्टया दोषी पाए जाने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक के निलंबन की कार्रवाई की गई है। उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई किए जाने और आरोपों की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी मुरसान को नामित किया गया है।
विज्ञापन
बाबा साहेब के चित्र को फिर से लगाते प्रधानाचार्य
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर हटाने और छात्र के भाई से अभद्र भाषा का प्रयोग करने के मामले में बीएसए स्वाति भारती ने संविलियन विद्यालय रतिभानपुर के सहायक अध्यापक उदयवीर सिंह को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
इस संबंध में जारी आदेश में बीएसए ने कहा है कि सोशल मीडिया पर बाबा साहब की तस्वीर हटाने पर बवाल का वीडियो संज्ञान में आने पर इसकी जांच खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सिकंदराराऊ को सौंपी गई थी। जांच रिपोर्ट में बीईओ ने अवगत कराया है कि उन्होंने संविलियन विद्यालय रतिभानपुर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निरीक्षण में पता चला कि विद्यालय में अध्ययनरत अमन कुमार, पंकज कुमार, अखिलेश और कक्षा छह के कौशल के भाई सचिन कुमार ने प्रधानाध्यापक से दूरभाष पर हुई बातचीत का ऑडियो एवं वीडियो सुनाया व दिखाया। इसमें प्रभारी प्रध्यानाध्यापक उदयवीर सिंह को सचिन कुमार से जातिसूचक शब्द कहते हुए, अश्लील गाली-गलौज करते हुए और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए पाया गया। वीडियो में वह बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का छायाचित्र विद्यालय के स्टोर रूम से निकालते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
इस मामले में प्रथमदृष्टया दोषी पाए जाने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक के निलंबन की कार्रवाई की गई है। उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई किए जाने और आरोपों की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी मुरसान को नामित किया गया है। निलंबन अवधि में उदयवीर को कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी मुरसान से संबद्ध किया गया है।