फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Preparation of Self-Enumeration for Census-2027

Hathras News: जनगणना-2027 के लिए स्व-गणना की तैयारी तेज, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

Sat, 25 Apr 2026 10:31 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 25 Apr 2026 10:31 PM IST
सार

इस प्रक्रिया में कुल 33 प्रकार के विवरण दर्ज किए जाएंगे। भवन, उसकी निर्माण सामग्री, कमरों की संख्या, जल व्यवस्था, विद्युत और शौचालय की उपलब्धता, खाना पकाने के ईंधन का प्रकार आदि भरने होंगे।

विज्ञापन
Preparation of Self-Enumeration for Census-2027
जनगणना - फोटो : freepik

विस्तार

जनगणना-2027 के प्रथम चरण को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। हाथरस सीडीओ पीएन दीक्षित ने बैठक कर संबंधित अधिकारियों को इसके निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण (22 मई से 20 जून ) से पहले, 07 से 21 मई के मध्य सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं द्वारा स्व-गणना का कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन


जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि नागरिक पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए परिवार के मुखिया का नाम और 10 अंकों का मोबाइल नंबर अनिवार्य है, जिसे ओटीपी के माध्यम से सत्यापित किया जाएगा । स्व-गणना पोर्टल पर नागरिक अपनी पसंद की भाषा चुनकर आवास का सटीक स्थान मानचित्र पर चिह्नित कर सकेंगे। 
विज्ञापन


इस प्रक्रिया में कुल 33 प्रकार के विवरण दर्ज किए जाएंगे। भवन, उसकी निर्माण सामग्री, कमरों की संख्या, जल व्यवस्था, विद्युत और शौचालय की उपलब्धता, खाना पकाने के ईंधन का प्रकार आदि भरने होंगे। फाइनल सब्मिट करने के बाद नागरिकों को 11 अंकों की पंजीकरण संख्या मिलेगी, जिसे बाद में जनगणना प्रगणक को दिखाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed