फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   PRD jawan commits suicide, suicide note goes viral

मजबूर होकर कर रहा आत्महत्या: पीआरडी जवान ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट वायरल, जिसमें बताई अपनी मजबूरी

Fri, 04 Aug 2023 08:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 04 Aug 2023 08:48 PM IST
सार

वायरल हो रहे सुसाइड नोट में लिखा है मैं रविंद्र सिंह पुत्र पन्नालाल सिंह, पीआरडी में नौकरी करता हूं। मुझे 395 रुपये रोजना मिलते हैं। मेरे पास दो लड़के और मेरी बीबी और मां साथ में रहती है। जिनका खर्च मैं चलाता हूं। मुझे महीने की 24 या 25 तारीक को तनख्वाह मिलती है। इसलिए मैं बच्चों की पढ़ाई व घर का खर्च नहीं चला पाता था। इसलिए मैं अपने घर का खर्च बच्चों की फीस का खर्चा नहीं चला पा रहा हूं। मजबूर होकर मैं आत्महत्या कर रहा हूं।

विज्ञापन
PRD jawan commits suicide, suicide note goes viral
वायरल सुसाइड नोट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के तमना गढ़ी इंद्रा नगर कॉलोनी में बृहस्पतिवार को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाले पीआरडी जवान द्वारा लिखा सुसाइड नोट शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें पीआरडी जवान द्वारा सुसाइड नोट में कम मानदेय में परिवkर का गुजारा नहीं होने की बात कहीं गई है। पुलिस द्वारा कोई भी सुसाइड नोट मिलने से इंकार किया है। साथ पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट की भी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के तमना गढ़ी इंद्रा नगर कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय रविंद्र पुत्र पन्नालाल पीआरडी जवान थे। वह कुछ दिनों से डिप्रेशन में थे और घर पर अकेले ही रह रहे थे, जबकि उनकी पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ मायके गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह रविंद्र ने अपने घर के अंदर फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली थी। सुबह जब आस-पास रहने वाले लोगों को घर से कोई गतिविधि नजर नहीं आई तो उन्होंने दरवाजे के अंदर झांका था। दरवाजे के अंदर फांसी के फंदे पर पीआरडी जवान रविंद्र का शव झूल रहा था। 
विज्ञापन


फांसी के फंदे का एक सिरा पंखे से बंधा था। सभी लोग यह देखकर हैरान रह गए थे। देखते ही देखते मौके पर काफी लोगों एकत्रित हो गए थे। लोगों द्वारा तुरंत इसकी सूचना कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। साथ ही घटना की सूचना मृत पीआरडी जवान रविंद्र की पत्नी को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह सोशल मीडिया ग्रुप में एक सुसाइड नोट वायरल हुआ है। बताया गया कि यह सुसाइड नोट मृत पीआरडी जवान रविंद्र द्वारा अपनी मौत से पहले लिखा गया था। जो अब वायरल हो गया है। हालांकि, कोतवाली हाथरस गेट पुलिस का कहना है कि घटना स्थल का गहनता के साथ निरीक्षण करने के दौरान उन्हें किसी प्रकार का कोई भी सुसाइड नोट मौके से नहीं मिला था। अगर कोई सुसाइड नोट वायरल हुआ है तो इसकी भी जांच की जाएगी।

सुसाइड नोट में लिखा यह
सोशल मीडिया पर पीआरडी जवान रविंद्र के वायरल हो रहे सुसाइड नोट में लिखा है मैं रविंद्र सिंह पुत्र पन्नालाल सिंह, पीआरडी में नौकरी करता हूं। मुझे 395 रुपये रोजना मिलते हैं। मेरे पास दो लड़के और मेरी बीबी और मां साथ में रहती है। जिनका खर्च मैं चलाता हूं। मुझे महीने की 24 या 25 तारीक को तनख्वाह मिलती है। इसलिए मैं बच्चों की पढ़ाई व घर का खर्च नहीं चला पाता था। इसलिए मैं अपने घर का खर्च बच्चों की फीस का खर्चा नहीं चला पा रहा हूं। मजबूर होकर मैं आत्महत्या कर रहा हूं।


पुलिस कह रही नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
मृत पीआरडी जवान के घर से घटना के बाद किए गए निरीक्षण के दौरान कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। अगर कोई सुसाइड नोट वायरल हुआ है तो इसकी जांच की जाएगी। - सतेंद्र सिंह राघव, प्रभारी कोतवाली हाथरस गेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed