{"_id":"6893c321038e578b3e09ca31","slug":"power-generation-resumed-at-harduaganj-project-hathras-news-c-117-1-sali1021-101328-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हरदुआगंज परियोजना में विद्युत उत्पादन फिर शुरू, तीन यूनिट अभी भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हरदुआगंज परियोजना में विद्युत उत्पादन फिर शुरू, तीन यूनिट अभी भी बंद
Thu, 07 Aug 2025 02:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 02:33 AM IST
सार
बिजली की मांग में कमी होने के कारण 10 नंबर यूनिट को 4 अगस्त को बंद कर दिया गया था।लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर 660 मेगावाट यूनिट का विद्युत उत्पादन करने वाली 10 नंबर यूनिट को लाइट-अप किया गया और उत्पादन शुरू हो गया।
विज्ञापन
कासिमपुर पावर हाऊस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदुआगंज तापीय विद्युत परियोजना में दो दिन बाद 6 अगस्त से फिर विद्युत उत्पादन शुरू हो गया है। लखनऊ मुख्यालय के निर्देश पर 10 नंबर यूनिट को दोपहर से चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन
परियोजना के महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि बिजली की मांग में कमी होने के कारण 10 नंबर यूनिट को 4 अगस्त को बंद कर दिया गया था, इसके कारण परियोजना में विद्युत उत्पादन शून्य हो गया था।
विज्ञापन
6 अगस्त को लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर 660 मेगावाट यूनिट का विद्युत उत्पादन करने वाली 10 नंबर यूनिट को दोपहर लगभग 12:00 बजे लाइट-अप किया गया और शाम लगभग पांच बजे यूनिट से उत्पादन शुरू हो गया है, इस यूनिट से अभी 105 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। सात, आठ व नौ नंबर यूनिट अभी भी बंद पड़ी हुई है। तीनों यूनिटें अग्रिम आदेश तक बंद रहेंगी।
विज्ञापन