{"_id":"6521b6681fe656190a00680a","slug":"potholes-on-28-link-roads-will-be-filled-with-rs-57-crores-hathras-news-c-56-1-mrt1060-5793-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 5.7 करोड़ से भरे जाएंगे 28 संपर्क मार्गाें के गड्ढे, 32 किमी सड़कों पर हो रहा पेचवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 5.7 करोड़ से भरे जाएंगे 28 संपर्क मार्गाें के गड्ढे, 32 किमी सड़कों पर हो रहा पेचवर्क
Sun, 08 Oct 2023 01:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sun, 08 Oct 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
जिले के एक संपर्क मार्ग पर होता जीर्णोद्धार
- फोटो : संवाद
गड्ढा मुक्ति अभियान के लिए जिले में लोक निर्माण की ओर से सड़कों पर पेचवर्क का काम किया जा रहा है। इसमें जिले के 28 संपर्क मार्गों के गड्ढों को भरा जाएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से इस काम पर लगभग 5.7 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सभी मार्गों की कुल लंबाई लगभग 32 किमी है।
विज्ञापन
जिले की सड़कों की बदहाली दूर किए जाने के लिए नई सड़कों का निर्माण नहीं किया जा रहा, लेकिन जिन पर मरम्मत की जा सकती है, उनको पेचवर्क कर दुरुस्त किया जा रहा है। इसमें हाथरस विधानसभा क्षेत्र के कुल छह संपर्क मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन
सादाबाद के कुल 16 संपर्क मार्ग हैं। सिकंदराराऊ में सबसे अधिक 12 संपर्क मार्ग शामिल हैं। इन पर मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है। इन सभी मार्गों की कुल लंबाई लगभग 32 किमी है। अधिशासी अभियंता राजेश निगम ने बताया कि अभी पांच करोड़ की लागत से 30 किलोमीटर की सड़क व पुलिया निर्माण की स्वीकृति मिली है। करीब ढाई करोड़ रुपये का आवंटन हो गया है।
विज्ञापन