फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Pornography on Facebook, student in depression

अश्लील फोटो फेसबुक पर डाले, डिप्रेशन में छात्रा

Thu, 26 Oct 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Thu, 26 Oct 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Pornography on Facebook, student in depression
Facebook
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में रहने वाली बीएससी की एक छात्रा को एक शख्स फोन पर बीते 40 दिनों से लगातार छेड़ रहा है और धमका भी रहा है। आरोपी ने फोटो मॉर्फिंग से छात्रा के अश्लील फोटो बनाकर उसकी फेसबुक वॉल पर पोस्ट कर दिए हैं। इस घटना के बाद से छात्रा डिप्रेशन में आ गई है। गुरुवार को छात्रा के पिता ने कोतवाली हाथरस गेट पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


छात्रा ने बताया कि आरोपी उसके एक रिश्तेदार का फेसबुक फ्रें ड है। वह छात्रा को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। हालांकि इसके पीछे की वजह छात्रा को पता नहीं है। छात्रा का कहना है कि आरोपी ने उसके नकली अश्लील फोटो बनाकर फेसबुक पर अपलोड कर दिए हैं। छात्रा के सभी फेसबुक फ्रेंड तक यह फोटो पहुुंच गए। इनमें से कई दोस्तों और संबंधियों ने उसे फोन कर अश्लील फोटो के बारे     में बताया। इस दौरान आरोपी ने छात्रा को फोन करना शुरू कर दिया। वह अलग-अलग नंबरों से बीते 40 दिन से फोन कर अश्लील बातें कर रहा है। 
विज्ञापन


विरोध करने पर गालियां दे रहा है और बदनाम करने की धमकी भी दे रहा है। आरोपी ने छात्रा के परिजनाें का जीना मुहाल कर रखा है। छात्रा का कहना है कि उसे हर समय उठते-बैठते आरोपी का डर सताता रहता है। छात्रा ने घर से निकलना बंद कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा का कहना है कि वह अवसाद की शिकार हो गई है। आरोपी उसके साथ कोई बड़ी वारदात को भी अंजाम दे सकता है। कोतवाल हाथरस गेट अनिल कुमार सिंह का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। जल्द ही आरोपी के विरुद्ध  मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed