{"_id":"67153d3f5d2e6ac089001bcb","slug":"polytechnic-student-shot-dead-in-head-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: पॉलिटेक्निक के छात्र की सिर में गोली मारकर हत्या, एक हाथ में था तमंचा और जेब में मिला कारतूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: पॉलिटेक्निक के छात्र की सिर में गोली मारकर हत्या, एक हाथ में था तमंचा और जेब में मिला कारतूस
Sun, 20 Oct 2024 10:56 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 20 Oct 2024 10:56 PM IST
सार
परिजनों का कहना है कि हत्या के बाद आत्महत्या दर्शाने के लिए शव के पास तमंचा रखा गया है। जतिन दाहिने हाथ से काम करता था और तमंचा बाएं हाथ में मिला है।
विज्ञापन
गांव अखईपुर में युवक की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव अखईपुर में पॉलिटेक्निक के छात्र जनित (18) की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्र का शव गांव से करीब 200 मीटर दूर सड़क पर पड़ा मिला है। उसके एक हाथ में तमंचा था और जेब से एक कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि हत्या के बाद आत्महत्या दर्शाने के लिए शव के पास तमंचा रखा गया है। जतिन दाहिने हाथ से काम करता था और तमंचा बाएं हाथ में मिला है। वह गांव अखईपुर निवासी तेजवीर सिंह का पुत्र था। पिछले साल उसने दीप इंटर कॉलेज इंटर से 12वीं की परीक्षा पास की थी और मथुरा के एक पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश लिया था।
विज्ञापन
वह 18 अक्टूबर शाम को मथुरा से अपने गांव आया था। 20 अक्टूब शाम करीब साढ़े पांच बजे वह फोन पर बात करते हुए घर से निकला था, उसके बाद वापस नहीं लौटा। इस बीच परिजनों को सूचना मिली कि किसी ने जतिन को गोली मार दी है, उसका शव गांव के बाहर पड़ा हुआ है। सूचना पर परिजन घटना स्थल की दौड़ पड़े।
युवक के सिर में गोली लगी है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।-श्याम वीर सिंह, सीओ सिकंदराराऊ