फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Polytechnic sixth counseling completed

Hathras: पॉलिटेक्निक की छठी काउंसिलिंग पूरी, 756 सीटों में से 676 पर हुए प्रवेश, 70 सीटें अभी भी खाली

Wed, 03 Sep 2025 02:22 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 03 Sep 2025 02:22 AM IST
सार

पॉलिटेक्निक के करीब सभी ट्रेड में सीटें भर चुकी है, लेकिन एग्रीकल्चर में अभी करीब 43 सीटें खाली हैं। इस ट्रेड में कुल 56 सीटें हैं, इसमें से मात्र 13 में ही विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।

विज्ञापन
Polytechnic sixth counseling completed
एमजी पॉलिटेक्निक हाथरस - फोटो : एमजी पॉलिटेक्निक आधिकारिक वेबसाइट

विस्तार

हाथरस शहर के एमजी पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश के लिए इस साल की छठी काउंसिलिंग हो चुकी है। 1 सितंबर को काउंसिलिंग पूरी होने के बाद भी पॉलिटेक्निक कॉलेज में अभी करीब 70 सीटें खाली हैं। इसमें अधिकांश सीटें एग्रीकल्चर की हैं।

विज्ञापन


हाथरस के एमजी पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया अपने अंतिम दौर में हैं। छठी काउंसिलिंग होने के बाद काॅलेज की कुल 756 सीटों में से करीब 676 सीटों को ही भरा जा सका है। माना जा रहा है कि अगर सातवीं काउंसिलिंग कराई गई तो पूरी सीटें भर सकती हैं, लेकिन अगर काउंसिलिंग नहीं हुई तो सीटें खाली भी रह सकती हैं। 
विज्ञापन


अहम बात यह है कि पॉलिटेक्निक के करीब सभी ट्रेड में सीटें भर चुकी है, लेकिन एग्रीकल्चर में अभी करीब 43 सीटें खाली हैं। इस ट्रेड में कुल 56 सीटें हैं, इसमें से मात्र 13 में ही विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। आसपास एग्रीक्लचर काॅलेज की संख्या कम होने के चलते इस तरह की समस्या सामने आ रही है। प्रधानाचार्य मुकेश ने बताया कि अगली काउंसिलिंग के लिए अभी कोई निर्देश जारी नहीं हुए हैं। निर्देश मिलने पर इसकी प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed