फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   polling parties move tomarow

कल जाएंगी पोलिंग पार्टियां

Sun, 06 Dec 2015 11:51 PM IST
hathras
hathras Updated Sun, 06 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। पहले तीन राउंड शांतिपूर्ण निपटने के बाद अब जिला प्रशासन चौथे राउंड की चुनौती से पार पाने की कोशिश में जुट गया है। हालांकि पिछले तीन चरणों के मुकाबले चौथा चरण प्रशासन के लिए बेहद आसान रहने वाला है। एक तो इस दौर में एकमात्र सासनी ब्लॉक में चुनाव होना है और अब तक दो ब्लॉकों में बंटी रही पूरी सरकारी मशीनरी एक ही जगह पर ताकत झोंकेगी, फिर भी प्रशासन इसे हल्के में नहीं लेना चाहता। लिहाजा यहां सुरक्षा के इंतजाम पहले से भी ज्यादा चाक-चौबंद किए गए हैं। 9 दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए 8 दिसंबर को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
विज्ञापन

आखिरी दौर के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी मंगलवार को सासनी विकास खंड मुख्यालय से होगी। यहां। यहां इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बेरीकेटिंग और टेबल आदि लगाने का काम भी सोमवार तक पूरा कर लिया जाएगा। प्रेक्षक रमाशंकर, डीएम अबरार अहमद और एसपी डॉ. एस.चन्नप्पा ने भी सासनी पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और कमियां मिलने पर इन्हें अपने सामने ही दूर कराया।
विज्ञापन

मतदान को शांतिपूर्ण निपटाने के लिए लगभग सभी संवेदनशील और अतिसंवदेनशील मतदान केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट बिठाने का निर्णय लिया गया है। यही  नहीं चारों एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के अलावा सभी सीओ, कोतवाल भी यहां सुरक्षा ड्यूटी पर लगाए गए हैं। उपद्रवियों पर सख्ती बरतने के लिए पुलिस पार्टियों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है, ताकि हर 5 मिनट पर पुलिस पार्टियां बूथों का चक्कर लगाती रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी दौर का चुनाव प्रचार सोमवार को थम जाएगा। सभी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। घर-घर जाकर वोटरों पर डोरे डाले जा रहे हैं और उनसे वोट की पक्की गारंटी ली जा रही है। तीसरे चरण में मतदान से पूर्व हुई घटनाओं के मद्देनजर पुलिस यहां चुनाव प्रचार पर पैनी नजर रखे हुए है और जहां भी प्रत्याशियों के बीच तनाव की शिकायतें आ रही हैं, वहां के प्रत्याशियों को बुलाकर शांति का सबक दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed