{"_id":"0d15eab1b62d95f05047c16c9989f82b","slug":"polling-of-fourth-round-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे चरण के लिए आज पड़ेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे चरण के लिए आज पड़ेंगे वोट
hathras
Updated Thu, 29 Oct 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। पंचायत चुनाव के चौथे चरण में विकास खंड सासनी में 29 अक्तूबर को मतदान के लिए 247 पोलिंग पार्टियां मतदान सामग्री सहित सुरक्षा बलों के साथ निर्धारित पोलिंग बूथों के लिए रवाना हो गईं। देर शाम सभी पार्टियों के सकुशल मतदान केंद्रों पर पहुंचने की जानकारी भी प्रशासन को मिल गई। आखिरी राउंड में जिला और क्षेत्र पंचायत के कुल 404 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है।
डीएम अबरार अहमद ने जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शिता और शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भीक होकर स्वविवेक से मतदान करके शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रखने में सक्रिय योगदान दें। मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा। सासनी में गुरुवार 29 अक्तूबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।