{"_id":"f05ef03957b7603c1c46756ca2bad13a","slug":"polling-of-fourth-round-in-sasni-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सासनी ब्लॉक में मतदान आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सासनी ब्लॉक में मतदान आज
hathras
Updated Tue, 08 Dec 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य चुनाव के चौथे चरण में बुधवार को सासनी विकास खंड में मतदान होगा। जिला प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार को 247 पोलिंग पार्टियां कड़ी सुरक्षा के बीच बूथों पर पहुंच गईं।
डीएम ने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान में व्यवधान डालने वाले आसामाजिक तत्वों से पुलिस बल कड़ाई से निपटेगा। देर शाम जिला प्रशासन को सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों के पहुंचने की सूचना मिल गई। मतदान सुबह सात बजे से शाम साढ़े चार बजे तक होगा।
इस चरण में 1,49,006 मतदाता 1,350 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। प्रधान पद के लिए 718 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 632 प्रत्याशी मैदान में हैं। जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने देर रात तक अपने क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का भ्रमण कर मतदान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मतदाताओं से बात करके उनकी समस्याएं जानीं। सभी पोलिंग पार्टी को एक मेडिकल किट भी मुहैया कराई गई। पोलिंग पार्टी के रवाना के बाद सभी सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने अपराह्न में निर्धारित पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान कर्मियों की उपस्थिति चेक की और इसकी सूचना संबंधित जोनल मजिस्ट्रेट को दी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने मतदान कार्मिकों को बताया कि नौ दिसंबर को मतदान के बाद समस्त पोलिंग पार्टी केएल जैन इंटर कॉलेज सासनी में मतदान पेटिका सहित मतदान से संबंधित समस्त अभिलेख एवं स्टेशनरी आदि जमा कराएंगे।