फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police who went to raid were attacked, inspector head was broken

Aligarh News: दबिश देने गई पुलिस पर हमला, दरोगा का सिर फोड़ा, आरोपी फरार, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 25 Mar 2025 01:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Tue, 25 Mar 2025 01:20 AM IST
सार

आरोपी के घर पर होने की सूचना मिली, जिसके बाद दरोगा दो सिपाहियों को साथ लेकर दबिश देने पहुंचे। इस दौरान उनकी परिजनों से कहासुनी हो गई। महिलाओं और पुरुषों ने लाठी-डंडों से पुलिस पर हमला बोल दिया। 

विज्ञापन
Police who went to raid were attacked, inspector head was broken
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खैर  थाना क्षेत्र के गांव सवाई रघुनाथपुर में 24 मार्च को दबिश देने गई पुलिस पर महिलाओं और ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। लाठी से प्रहार कर दरोगा का सिर फोड़ दिया। उनके साथ गए दो सिपाहियों को भी चोटें आई हैं। इस दौरान हुए हंगामे के बीच आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन


घटना 24 मार्च दोपहर करीब तीन बजे की है। पुलिस ने गांव के ही रुक्मवीर, उसकी पत्नी और बेटी सहित पांच नामजद व अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। घटना की सूचना पर थाने से पुलिस फोर्स गांव में पहुंचा, तब तक आरोपी भाग गए थे। रुक्मवीर की पत्नी व उसकी बेटी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उन्हें लेकर थाने चली आई है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव सभापुर निवासी पारस का तमंचे के साथ वीडियो वायरल हुआ था। इसके अलावा गत 21 मार्च को सवाई रघुनाथपुर निवासी विनीता ने पारस और गांव के मोनी के खिलाफ घर में घुसकर चोरी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पारस गांव सवाई रघुनाथपुर में रुक्मवीर के घर पर नौकरी करता है और पुलिस पहले भी उसके यहां दबिश दे चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि 24 मार्च को पारस के रुक्मवीर के घर पर होने की सूचना मिली, जिसके बाद दरोगा मोहम्मद आसिफ दो सिपाहियों को साथ लेकर दबिश देने पहुंचे। इस दौरान उनकी रुक्मवीर और उसके परिजनों से कहासुनी हो गई। रुक्मवीर कहना था कि वह पहले भी कह चुके हैं कि पारस अब उनके यहां नौकरी नहीं करता। पुलिस का दावा है कि वह वहीं पर था। इसी बीच महिलाओं और पुरुषों ने लाठी-डंडों से पुलिस पर हमला बोल दिया। घायल दरोगा और सिपाहियों का सीएचसी पर उपचार कराया गया।


सीओ खैर वरुण सिंह ने बताया कि चोरी के मामले में दरोगा टीम के साथ दबिश देने गए थे, आरोपी के पक्ष ने उनके साथ मारपीट की और आरोपी को भगा दिया। इसमें महिलाएं भी शामिल थी। खैर कोतवाली में घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed