फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   police trying to solve women murder mystry

महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस

Thu, 02 Jul 2020 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
police trying to solve women murder mystry
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

मढ़ाका गांव में हुई महिला की हत्या की गुत्थी को सुलझाने में कोतवाली पुलिस की टीम जुट गई है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर भी इस घटना के जल्दी पर्दा उठाने की बात कह चुके हैं। महिला की हत्या का पर्दाफाश करने के लिए एसपी ने स्थानीय पुलिस के साथ-साथ जिले की एसओजी टीम भी लगा दी है। मंगलवार को एसओजी के साथ स्थानीय पुलिस के साथ कई स्थानों पर छापा भी मारा और पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात सामने आ रही है।

गौरतलब है कि मंगलवार के तड़के ही सादाबाद जलेसर मार्ग से गांव खोंडा के लिए जाने वाली लिंक रोड के तिहारे स्थित यात्री प्रतीक्षालय में एक 28 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ था। शव की शिनाख्त गांव नगला कली भाग - 2 (मढ़ाका) निवासी सीता पत्नी बीरबल के रूप में हुई थी। मृतका के पति ने गांव के ही रनवीर एवं उसके पुत्र रंजीत पर उसकी पत्नी की हत्या कर शव को छिपाने का आरोप लगाते हुए एक तहरीर कोतवाली में दी थी। पुलिस ने तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल सत्य प्रकाश का कहना है कि जांच शुरू हो गई है। महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ चुकी है उसमें हत्या का कारण गला घोंटना ही बताया गया है। उनकी टीम हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगे हुई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed