फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police surrounded the man's death, murder case

युवक की मौत पर थाना घेरा, हत्या का मुकदमा

Fri, 08 Mar 2019 12:32 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Fri, 08 Mar 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
Police surrounded the man's death, murder case
युवक की हत्या के मामले में मुरसान कोतवाली में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। गारवगढ़ी के एक युवक की हत्या के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। परिजनों ने कोटा निवासी व्यक्ति और उसकी पत्नी सहित अन्य लोगों पर हत्या कर करंट लगाने का आरोप लगाया है। इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर काफी संख्या में लोग मृतक के पिता के साथ थाने पहुंचे और थाने को घेर लिया। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज  कर लिया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि प्रभात कुमार उर्फ नहना निवासी गारवगढ़ी की बुधवार को कोटा में करंट लगने से मौत हो गई थी। अब युवक की हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। मृतक के पिता गिर्राज के साथ बड़ी संख्या में लोग कोतवाली मुरसान पहुंचे। पुलिस को दी तहरीर में गिर्राज ने कहा है कि कोटा निवासी किशोर शुक्ला पुत्र पूरन शुक्ला बुधवार को उसके घर गए और नहना को अपने साथ मजदूरी करने के लिए ले गए। सुबह 11 बजे सूचना मिली कि प्रभात किशोर के घर में मरा हुआ पड़ा है, जिस पर सभी कोटा पहुंचे।
विज्ञापन


जिला अस्पताल लेकर आए तो यहां पर डॉक्टर ने प्रभात को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता का आरोप है कि प्रभात की हत्या साजिश के तहत किशोर शुक्ला, उसकी पत्नी और अन्य लोगों ने की है। हत्या के बाद करंट लगा दिया है। यहां पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग पिता के साथ कोतवाली मुरसान पहुंचे। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुुरू कर दी है। मुरसान कोतवाल योगेश कुमार सिरोही ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed