{"_id":"6403a801fceac3c71207e5c4","slug":"police-stopped-traffic-for-governors-visit-hathras-news-c-2-1-59402-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: राज्यपाल को दौरे को लेकर पुलिस ने रोकी यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: राज्यपाल को दौरे को लेकर पुलिस ने रोकी यातायात
Sun, 05 Mar 2023 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 05 Mar 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
राज्यापल के दौरे को लेकर सड़क पर वाहनों को रोकती पुलिस। संवाद
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के हाथरस आगमन के चलते लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। राज्यपाल की सुरक्षा के मद्देनजर शहर में कई जगह पुलिस ने यातायात को रोक दिया। ऐसे में लोग जाम में फंसे रहे। इतना ही नहीं सुरक्षा के मद्दनेजर कई बाजारों में दुकानें भी पुलिस ने बंद करा दी।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को हाथरस आई। वह पुलिस लाइन, बागला जिला अस्पताल, कस्तूरबा गांधी स्कूल, नगला भुस स्थित वृद्धाश्रम, किला स्थित दाऊजी मंदिर गई। राज्यपाल की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने शहर के मथुरा रोड, आगरा और अलीगढ़ रोड का ट्रैफिक काफी समय के लिए कई बार रुकवाया। इस दौरान स्कूली बच्चे भी जाम में फंस गए। अन्य लोगों को भी जाम की समस्या से जूझना पड़ा। वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। वहीं कुछ दुकानें भी पुलिस ने बंद करा दी।