{"_id":"63dce5903ce8365bb1329159","slug":"police-still-empty-handed-in-the-murder-of-ex-pradhan-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathtas News: पूर्व प्रधान की हत्या में पुलिस अभी खाली हाथ, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं थीं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathtas News: पूर्व प्रधान की हत्या में पुलिस अभी खाली हाथ, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं थीं गोलियां
Fri, 03 Feb 2023 04:14 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 03 Feb 2023 04:14 PM IST
सार
हाथरस में चर्चित पूर्व ग्राम प्रधान हत्याकांड में पुलिस को अभी काेई सफलता हासिल नहीं हुई है। पुलिस ने मामले में दबिश जारी रखी हुई हैं। कई लोगों से पूछताछ भी चल रही है।
विज्ञापन
मृतक ग्राम प्रधान संजीव कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के गांव नगला इमलिया के पूर्व प्रधान संजीव उर्फ संजू की हत्या के मामले में अभी पुलिस खाली हाथ है। हालांकि पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले रखा है। पुलिस जल्द ही हत्याकांड का खुलासा करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
पूर्व ग्राम प्रधान की हत्या के मामले में पुलिस ने भाई की तहरीर के आधार पर पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस की गई टीमें हमलावरों की खोजबीन में लगी हैं।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला इमलिया निवासी 45 वर्षीय संजीव कुमार उर्फ संजू प्रधान पुत्र प्रवेंद्र प्रताप सिंह मंगलवार की शाम को बाइक पर सवार होकर बाघऊ निवासी अपने दोस्त के साथ बाइक पर बैठ कर घर लौट रहा था। इसी बीच जलेसर रोड पर गांव जैनगढ़ी के निकट घात लगाकर पहले से खड़े बाइक सवार हमलावरों ने संजू पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।
विज्ञापन
फायरिंग से इलाके से सनसनी मच गई। आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटना को अंजाम देकर बाइक सवार मौके से फरार हो गए थे। संजू की मौके पर ही मौत हो गई थी। संजू राजेश टोंटा गैंग का सक्रिय सदस्य था और हिस्ट्रीशीटर था।