{"_id":"608c48cd8ebc3e8d2b2ddb95","slug":"police-stationed-in-nagla-singi-nagla-prahlad-hathras-news-ali262206521","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला सिंगी, नगला प्रहलाद में पसरा मातम, पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला सिंगी, नगला प्रहलाद में पसरा मातम, पुलिस तैनात
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला सिंगी और नगला प्रहलाद में शुक्रवार को भी मातम पसरा रहा और गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात रहा। गौरतलब है कि यहां छह लोगों की शराब पीने के बाद मौत हो गई थी। सीओ सदर ने भी गांव में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ग्रामीणों से बातचीत की।
उल्लेखनीय है कि नगला सिंगी में कुल देवता के पूजन के दौरान नगला दया से खरीदी गई शराब कुछ लोगों ने पी ली थी। आरोप है कि शराब पीने के बाद गांव के कई लोगों की तबियत खराब हो गई और कुछ समय बाद ही गांव नगला सिंगी व प्रहलाद गांव के छह लोगों की मौत हो गई थी।
लोगों ने बताया कि शराब पीने के बाद गांव के करीब कई लोगों की हालत में अभी सुधार नहीं है। इनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। ग्राम पंचायत के दोनों गांव के छह लोगों की मौत के बाद गांव के ही सिंगी समुदाय के लोगों ने एक प्रत्याशी पर जहरीली शराब पिलाने के आरोप लगाते हुए कोतवाली हाथरस गेट में शिकायत की थी।
विज्ञापन
इसके चलते लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गांव नगला सिंगी में पुलिस बल तैनात है। शुक्रवार की शाम को मृतकों के परिवार और ग्रामीणों से बातचीत करने के लिए सीओ सदर भी गांव पहुंच गईं और लोगों से घटनाक्रम के संबंध में जानकारी ली।