पुलिस जुटी गणतंत्र दिवस परेड की तैयारी में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। गणतंत्र दिवस की तैयारी स्कूल कॉलेजों में जहां जोर पकड़ती जा रही हैं वहीं पुलिस लाइन में सुबह और शाम पुलिसकर्मियों को परेड की रिहर्सल में पसीना बहाते देखा जा सकता है। इस बार पुलिस महकमे की कोशिश है कि परेड में कुछ नए करतब शामिल किए जाएं।
जिलेभर से कई पुलिसकर्मियों को परेड के लिए चिह्नित कर पिछले कई दिन से परेड की रिहर्सल जारी है। हाड़ कंपाने वाली सर्दी की परवाह किये बगैर पुलिस कर्मी और अधिकारी हर रोज अल सुबह ग्राउंड पर पहुंचकर परेड की तैयारी कर रहे हैँ। मालूम हो कि पुलिस लाइन में परेड के दौरान पुलिसकर्मी कई नये करतब भी दिखाते हैं। परेड के दिन कोई गलती नहीं हो इसके लिए कई दिन पहले से ही उसकी रिहर्सल की जाती है। परेड से ठीक पहले फुल ड्रेस रिहर्सल की जाएगी। इसमें एनसीसी कैडेट भी उनका पूरा साथ दे रहे हैं।