फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police could not reveal the secret of Krishna falling into the well

Hathras News: कृष्णा के कुएं में गिरने का राज नहीं खोल पाई पुलिस

Thu, 16 May 2024 05:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 16 May 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Police could not reveal the secret of Krishna falling into the well
क्षेत्र के गांव नगला बिहारी में छह वर्षीय बालक कृष्णा के कुएं में गिरने के मामले में 30 घंटे बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस के सामने अब भी यही सवाल है कि बच्चा कुएं में कैसे गिरा। कृष्णा के बार-बार बयान बदलने के कारण पुलिस को इस मामले को सुलझाने के लिए माथापच्ची करनी पड़ रही है। सीओ बालक की दादी, मां और सौतेले पिता से पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन




मंगलवार से ही पुलिस बालक के सौतले पिता के अमर सिंह से कई बार पूछताछ कर चुकी है। बुधवार को एक बार फिर बालक के ननिहाल से बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंच गए। ननिहाल पक्ष के लोग अमर सिंह पर बालक का अपहरण कर उसकी हत्या का प्रयास करने का आरोप लगा रहे हैं। इधर, बालक की मां कुसुमा भी कुछ भी कहने के लिए तैयार नहीं है। नगला बिहारी के ग्रामीणों का कहना था कि जब से कृष्णा लापता हुआ है, तब से लेकर उसके मिलने तक उसके सौतले पिता एवं उसकी सगी मां के चेहरे पर कोई शिकन नहीं है, जबकि उसकी दादी के आंसू रुकने के नाम नहीं ले रहे।
विज्ञापन




कृष्णा की दादी दुलारी देवी का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में दो जवान बेटों के साथ पति को खोया है। उससे ज्यादा इस घटना का दुख किसे हो सकता है। कोतवाली पहुंची कृष्णा की नानी का कहना था कि उन्होंने जवान दामाद को खोया है। अब वह अपने धेवते को नहीं खोना चाहतीं। सोमवार को जब कृष्णा लापता हुआ तो उसकी दादी ने सबसे पहले उसे खोजना शुरू किया था। इसके बाद उसने ही ग्रामीणों को कृष्णा के लापता होने की सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन






इन सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस
इस मामले में कई सवाल उठ रहे हैं, जिनके जवाब पुलिस को खोजने हैं। पहला कृष्णा गांव से 800 मीटर दूर कुएं के पास रात में कैसे पहुंचा और कुएं के पास ही खेत पर कंटीले तार लगे थे तो कृष्णा उसमें कैसे गिर गया। सौतेले पिता के साथ सगी मां के चेहरे पर कोई शिकन क्यों नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed