फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police caught three people firing fireworks in Hathras in Ayodhya in the judgment

हाथरस में अयोध्या पर फैसले की खुशी में आतिशबाजी चला रहे तीन लोगों को पुलिस ने पकडा

Sun, 10 Nov 2019 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Police caught three people firing fireworks in Hathras in Ayodhya in the judgment
अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद मैफेयर होटल में आतिशबाजी की सूचना पर हिंदू जागरण मंच - फोटो : HATHRAS
आतिशबाजी चला रहे तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

खुशी जता रहे हिंदू जागरण मंच से टला पुलिस का टकराव, होटल के बाहर कई घंटे तैनात रही फोर्स
पुलिस की काफी सख्ती के बाद भी कई स्थानों पर बांटी गई मिठाई और मनाया गया जश्न
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शासन के सख्त निर्देश और पुलिस प्रशासन के कड़े बंदोबस्त के बाद भी सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद के स्थानों पर आतिशबाजी चलाई गई और मिठाइयां बांटी गई। मंडी समिति के निकट आतिशबाजी चला रहे तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि कई वहां से भाग गए। इधर, शहर के मेफेयर होटल पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं से बारे में जब पुलिस को यह सूचना मिली कि वहां मंच के कार्यकर्ता आतिशबाजी चलाएंगे और सड़क पर मिठाइयां बांटेंगे तो आनन-फानन काफी पुलिस फोर्स के साथ एडीएम, एएसपी वहां पहुंच गए। काफी देर तक जद्दोजहद की स्थिति रही। बाद में हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस पर राजी हुए कि वह होटल परिसर से बाहर नहीं जाएंगे और यहीं मिष्ठान वितरित कर अपनी खुशी जाहिर करेंगे। इस दौरान काफी पुलिस फोर्स वहां तैनात रहा।
सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले ही पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। शासन के निर्देश पर डीएम, एसपी ने सख्त आदेश दिए थे कि कोई जश्न मनाएगा और न मातम। फैसला आने के बाद कुछ लोगों ने पुलिस प्रशासन के इंतजामों को धता बताते हुए जश्न मनाया। पुलिस को जहां भी इसकी सूचना मिली तो पुलिस वहां दौड़ पड़ी। कुछ लोगों ने इस फैसले की खुशी में मंडी समिति के निकट पटाखे चलाए। जानकारी पाकर काफी फोर्स वहां पहुंच गई। कुछ युवक वहां से भाग गए, जबकि तीन लोगों को पकड़ कर पुलिस कोतवाली हाथरस गेट ले आई। इनसे काफी देर तक पूछताछ की गई।
विज्ञापन

देर शाम तक यह पुलिस की हिरासत में थे। इधर, पुलिस और प्रशासन को शनिवार की दोपहर यह जानकारी मिली कि मेफेयर होटल पर हिंदू जागरण मंच के कुछ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद हैं। वह वहां मिष्ठान वितरित करेंगे और बाद में सड़क पर आकर आतिशबाजी भी चला सकते हैं। कई थानों की फोर्स के बाद एसडीएम सदर, सीओ सिटी भी वहां पहुंच गए। मंच के कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ता वहां मौजूद थे। इन अधिकारियों ने उन्हें समझाया-बुझाया कि वह इस तरह जश्न नहीं मनाएं, लेकिन कुछ देर तक हालात अनसुलझे रहे। बाद में एडीएम और एएसपी भी काफी फोर्स के साथ वहां पहुंच गए। बाद में मंच के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने होटल परिसर में ही मिष्ठान वितरित कर खुशी जाहिर की। बाहर से काफी तादाद में फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed