फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police-administrative officials warned in Nagla Mahasukh

Hathras News: पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने नगला महासुख में चेताया, कहा सोशल मीडिया पर भय न फैलाएं

Mon, 22 May 2023 07:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 22 May 2023 07:19 PM IST
सार

एएसपी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि जो युवा सोशल मीडिया पर भ्रामक बातें फैलाकर समाज में गलत संदेश दे रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वह यह न समझें कि देश के अन्य प्रदेशों अथवा शहरों में रहकर यहां के लोगों में सोशल मीडिया के माध्यम से भय पैदा करेंगे, क्योंकि कानून सभी जगह एक ही है।

विज्ञापन
Police-administrative officials warned in Nagla Mahasukh
नगला महासुख में वार्ता करते पुलिस प्रशासनिक अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में सहपऊ के गांव नगला महासुख में सोमवार को पुलिस-प्रशासन ने दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की। अपर जिलाधिकारी न्यायिक मो. मोहनुल इस्लाम एवं अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने अध्यक्षता की। एडीएम न्यायिक मो. मोहनुल इस्लाम ने कहा कि युवा समाज में अपना दायित्व सही प्रकार से निभाएं। अफवाह फैलाने से बचें। सभी मिलजुल कर रहें।

विज्ञापन


एएसपी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि जो युवा सोशल मीडिया पर भ्रामक बातें फैलाकर समाज में गलत संदेश दे रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वह यह न समझें कि देश के अन्य प्रदेशों अथवा शहरों में रहकर यहां के लोगों में सोशल मीडिया के माध्यम से भय पैदा करेंगे, क्योंकि कानून सभी जगह एक ही है। एसडीएम संजय कुमार, नायब तहसीलदार अजय संतोषी ने भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर कोतवाली निरीक्षक श्याम सिंह, ग्राम प्रधान श्याम सिंह व डॉ. सुरेन्द्र सिंह राघव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


पृथ्वीराज चौहान का बोर्ड लगाने को लेकर हुआ था बवाल
गांव नगला महासुख में पिछले दिनों पृथ्वीराज चौहान का बोर्ड लगाने और शोभायात्रा को लेकर दो पक्षों में मारपीट व पथराव हुआ था। बवाल के बाद गांव में पुलिस बल तैनात किया गया था। रविवार को एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर लोगों से गांव में शोभायात्रा निकालने और क्षत्रिय समाज को एकजुट होने की अपील की थी। इसके बाद गांव में पुलिस बल तैनात किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed