फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police action against police personnel

दरोगा पर कार्रवाई के लिए थाना घेरा, प्रदर्शन

Thu, 06 Jul 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Thu, 06 Jul 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
 Police action against police personnel
घेराव - फोटो : amar Ujala
मोहल्ला सिद्धार्थनगर में कॉल सेंटर पर छापा मारने पहुंची हाथरस गेट पुलिस के दरोगा पर सेंटर में मौजूद एक महिला ने अभद्रता का आरोप लगाया है। महिला हिंदू जागरण मंच की कार्यकर्ता है। छापेमारी के दिन मंच के कार्यकर्ताओं ने दरेागा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद कार्यकर्ता तीन दिन तक खामोश रहे।
विज्ञापन


गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर दरेागा पर कार्रवाई की मांग दोहराई। आला अधिकारियों ने जांच पूरा होने तक कार्रवाई की बात कही है, वहीं दरोगा का कहना है कि अगर कार्रवाई हुई तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। 
विज्ञापन


हिंदू जागरण मंच की महिला कार्यकर्ता ने गुरुवार को प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया कि दरोगा ने उन्हें थप्पड़ मारा था और चोटी भी पकड़ी थी। वह कॉल सेंटर में नौकरी मांगने गई थीं। हिंदू जागरण मंच के प्रदेश मंत्री अभिषेक रंजन आर्य ने कहा कि जब तक अभद्रता करने वाले दरोगा के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हो जाती, तब तक विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शन की सूचना पर सीओ सिटी आरके गौतम थाने पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं से बात की और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आरोपी दरोगा जितेंद्र प्रताप सिंह ने अभद्रता के आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि छापेमारी के दौरान वीडियोग्राफी की जा रही थी। उन्होंने आला अधिकारियों के निर्देश पर कॉल सेंटर का फर्जीवाड़ा उजागर किया था। आरोप लगाने वाली कार्यकर्ता उन्हें वहां कार्य करते हुए मिली। दरोगा ने कहा कि कार्यकर्ता बीते काफी समय से कॉल सेंटर में कार्यरत थी। कार्यकर्ता के कॉलिंग के सुबूत उनके पास हैं। 

कार्यकर्ता ने लोगों को चूना लगवाने में कॉल सेंटर संचालक का सहयोग किया। ऐसे लोगों के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जानी चाहिए। दरोगा ने कहा कि उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई तो कोई भी पुलिसकर्मी कॉल सेंटर या दूसरे गोरखधंधों को रोकने की कोशिश नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि कार्रवाई किए जाने पर वह मय सुबूतों के कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। 


अभी दरोगा के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सीओ सिटी आरके गौतम को जांच सौपी गई है। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, कार्रवाई नहीं की जा सकती। 
अरविंद कुमार, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed