फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police accused of brutal behavior

Hathras News: पुलिस पर लगाया बर्बरता पूर्ण व्यवहार का आरोप, आंदोलन करने की दी चेतावनी

Sat, 13 Apr 2024 03:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 13 Apr 2024 03:10 AM IST
सार

होली के त्योहार पर हसायन के मोहल्ला अहीरान में होली मिलन समारोह के दौरान पुलिस ने लोगों से अभद्रता की। विरोध करने पर शराब के नशे में धुत पुलिस कर्मियों ने यादव समाज के पुरुष एवं महिलाओं को जातिसूचक शब्द बोलते हुए एवं अधिकारों का नाजायज फायदा उठाते हुए बल प्रयोग किया। बर्बर तरीके से डंडों से पीटा।

विज्ञापन
Police accused of brutal behavior
कप्तान को ज्ञापन सौंपते यादव महासभा जिलाध्यक्ष डॉ. भरत यादव - फोटो : स्वयं

विस्तार

अखिल भारतीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष डॉ. भरत यादव (सर्जन) के नेतृत्व में 12 अप्रैल को प्रतिनिधिमंडल एसपी निपुण अग्रवाल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने हसायन पुलिस पर यादव समाज के लोगों से बर्बरतापूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि होली के त्योहार पर 25 मार्च को लगभग दोपहर एक बजे कस्बा हसायन के मोहल्ला अहीरान में होली मिलन समारोह के दौरान पुलिस ने लोगों से अभद्रता की। विरोध करने पर शराब के नशे में धुत पुलिस कर्मियों ने यादव समाज के पुरुष एवं महिलाओं को जातिसूचक शब्द बोलते हुए एवं अधिकारों का नाजायज फायदा उठाते हुए बल प्रयोग किया। बर्बर तरीके से डंडों से पीटा। इसमें कई लोग चोटिल हुए और हड्डी भी टूट गई। जबरन लोगों को घरों में से खींचकर थाने ले गए एवं फर्जी मुकदमा दर्ज करके भय पैदा किया।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने कहा है कि जब महिलाएं चिकित्सकीय परीक्षण के लिए गई तो पुलिस के दबाव में उनको वहां से भगा दिया गया। निर्दोष लोगों को जेल भी भेजा गया। प्रतिनिधिमंडल ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed