फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   PM Modi's wife attend Marriage function at Hathras

शादी समारोह में शामिल हुईं जसोदा बेन

Tue, 06 Mar 2018 11:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Tue, 06 Mar 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
PM Modi's wife attend Marriage function at Hathras
हाथरस में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंची प्रधानमंत्री की पत्नी जशोदा बेन। - फोटो : Amar Ujala
मुरसान थानाक्षेत्र के गांव खुटीपुरी में मंगलवार को आयोजित शादी समारोह में हिस्सा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन पहुंचीं। दोपहर को टीका समारोह में पहुंचकर भाजपा नेता के भाई को आशीर्वाद दिया। रात को उन्होंने विवाह समारोह में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


जशोदा बेन भाजपा नेता ब्रजमोहन कौशिक के छोटे भाई मनमोहन कौशिक के शादी समारोह में शामिल होने के लिए हाथरस आई थीं। वह तीन कारों के काफिले के साथ यहां आईं थीं। मुरसान पुलिस ने उन्हें एस्कॉर्ट दिया। सबसे पहले वह गांव खुटीपुरी पहुंचीं और मनमोहन कौशिक को टीका समारोह के दौरान आशीर्वाद दिया। पीएम मोदी की पत्नी को देखने के लिए गांव के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जशोदा बेन ने सभी परिजनों के साथ मिलकर फोटो सेशन भी कराया। यहां से वह भाजपा नेता मुन्ना प्रधान के पैंठ गांव स्थित आवास पहुंची और दोपहर का भोजन किया।
विज्ञापन


भाजपा नेता ब्रजमोहन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री और उनके परिवार के बीच काफी पुरानी पारिवारिक संबंध हैं। घर में आना-जाना रहता है। प्रधानमंत्री को भी विवाह के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन उनकी पत्नी जशोदा बेन हमारे यहां शादी समारोह में शामिल होने आई हैं। वह यहां से मथुरा रोड सुंदर बाग में विश्राम करेंगी। बुधवार की सुबह वह खुटीपुरी बंशी वाला मंदिर पर दर्शन करेंगी और यहां से रवाना हो जाएंगी। देर रात चामड़ गेट ‌स्थित नई धर्मशाला में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में पहुंचकर  उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद  दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed