{"_id":"5c7ebd78bdec22764d26d758","slug":"pm-farmer-s-honor-fund-fund-returned-in-six-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घंटे के अंदर खाते से लौटी पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह घंटे के अंदर खाते से लौटी पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त
Wed, 06 Mar 2019 12:15 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत ग्रामीणों के खाते में आई सम्मान निधि महज छह घंटे में ही खातों से वापस हो गई है। गांव सकत निवासी एक ग्रामीण ने इस मामले की शिकायत जिला कृषि कार्यालय में की है। जिला कृषि अधिकारी ने भी इस तरीके आ रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शासन को पत्र लिखा है। फिलहाल इस मामले में शासन स्तर से जवाब आने का इंतजार किया जा रहा है। उधर, दूसरी ओर किसान अपने सम्मान की निधि की किश्त को वापस पाने के लिए अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं।
24 फरवरी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के 47,349 किसानों के खाते में सम्मान निधि की पहली किश्त पहुंची थी, जिसके बाद इन किसानों के चेहरे पर खुशी दौड़ गई थी, लेकिन इनमें से कुछ किसानों के चेहरे पर चंद घंटों बाद ही खुशी काफूर हो गई। कुछ किसानों के खातों में सम्मान निधि की धनराशि की पहली किश्त महज छह घंटे के अंदर वापस लौट गई। इस बाबत कई किसानों ने कृषि विभाग में इसकी सूचना दी है।
गांव नगला सकत के रहने वाले हरवीर सिंह की मानें तो उनके खाते में किसान सम्मान निधि की पहली किश्त के दो हजार रुपये आए थे, लेकिन छह घंटे के अंदर ही धनराशि खाते से वापस हो गई। फिलहाल इस तरीके के कई मामले कृषि विभाग के सामने आ रहे हैं। अब विभागीय अधिकारी इस मामले में शासन को पत्र लिखकर अवगत करा रहे हैं।