फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Playfully turn on the gas burnt matches, three innocent scorched

खेल-खेल में गैस ऑन कर माचिस जला दी, तीन मासूम झुलसे

Sat, 17 Sep 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Sat, 17 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Playfully turn on the gas burnt matches, three innocent scorched
forest fire - फोटो : Amar Ujala
शुक्रवार शाम ग्राम बिजाहरी स्थित एक घर में बच्‍चों ने खेल-खेल में घरेलू गैस के रेल्युलेटर को ऑनकर आग लगा दी। इससे पूरे घर में फैली गैस में पलक झपकते ही आग लग गई और तीनों मासूम बुरी तरह से जलकर घायल हो गए। इस दौरान बच्‍चों की चीख पुकार सुन कर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। आनन फानन में घायल बच्चों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण दो बच्चों को उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया है।
विज्ञापन


ग्राम बिजहरी निवासी खूबीराम मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता चला आ रहा है। शुक्रवार को खूबीराम मजदूरी करने चले गए। पत्नी पड़ोस में किसी घरेलू कार्य से गई थी। घर पर 4 वर्षीय अमित, 3 वर्षीय करीना, डेढ़ साल का प्रेम था। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे बच्चों ने रसोई गैस के रेग्युलेटर को ऑन कर दिया।
विज्ञापन


जिससे गैस घर में फैल गई। इसी दौरान बच्चों ने माचिस जला दी। माचिस जलाते ही घर में फैली गैस में आग लग गई।  
 इससे तीनों मासूम जल कर घायल हो गए। बच्चों की चीख पुकार सुन कर ग्रामीण मौके पर आ गए।

जानकारी होने पर खूबीराम की पत्नी भी आ गई। ग्रामीणों ने साहस कर रेग्यूलेटर बंद किया और आग पर काबू पाया। घायल मासूमों को तत्काल उपचार के लिए कस्बा के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद करीना व अमित को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया है। जबकि प्रेम का उपचार स्वास्थ्य केंद्र पर ही किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed