फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Plastic will not be used in election material

Lok Sabha Election: चुनाव साम्रगी में नहीं होगा प्लास्टिक का उपयोग, जारी किए ये निर्देश

Thu, 28 Mar 2024 05:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 28 Mar 2024 05:59 PM IST
सार

मतदान केंद्रों और अभियान कार्यक्रमों में स्पष्ट और दृश्यमान संकेतक स्थापित किए जाएं, जिससे विभिन्न प्रकार के कचरे जैसे कि पुनर्चक्रण योग्य, जैविक अपशिष्ट और गैर-पुनर्चक्रण योग्य अपशिष्ट का निपटान के बारे में बताया गया हो। विभिन्न प्रकार के कचरे के लिए अलग-अलग संग्रह डिब्बे प्रदान किए जाएं।

विज्ञापन
Plastic will not be used in election material
चुनाव सामग्री - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव साम्रगी की छपाई में पर्यावरण स्थिरता और व्यापक मापदंड़ों को लेकर निर्देश जारी किए हैं। निर्देश देते हुए कहा गया है कि विश्व में पर्यावरण संबंधी चिंताएं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। चुनाव सामग्री में प्लास्टिक का उपयोग न करने से लेकर निर्देश जारी किए गए है।

विज्ञापन


आयोग भी चुनाव में गैर-जैव निम्नीकरणीय सामग्रियों के उपयोग के कारण होने वाले पर्यावरणीय खतरों के मुद्दे पर बहुत चिंतित है। इस संबंध में राजनीतिक दलों के साथ-साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को पर्यावरण अनुकूल चुनाव की दिशा में आवश्यक कदम उठाने को लेकर निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के क्रम में चुनाव सामग्री में प्लास्टिक का उपयोग न करने से लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन


सभी चुनाव प्रक्रियाओं और आयोजनों में केवल पर्यावरण अनुकूल सामग्रियों का उपयोग किया जाए। सिंगल यूज प्लास्टिक से पूरी तरह बचें। विभिन्न प्रकार के कचरे का पृथक्करण सुनिश्चित किया जाए। मतदान केंद्रों और अभियान कार्यक्रमों में स्पष्ट और दृश्यमान संकेतक स्थापित किए जाएं, जिससे विभिन्न प्रकार के कचरे जैसे कि पुनर्चक्रण योग्य, जैविक अपशिष्ट और गैर-पुनर्चक्रण योग्य अपशिष्ट का निपटान के बारे में बताया गया हो। विभिन्न प्रकार के कचरे के लिए अलग-अलग संग्रह डिब्बे प्रदान किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed