{"_id":"5c7acbf1bdec224c8b1b0c9e","slug":"place-for-former-military-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक अस्पताल के लिए जगह चिन्हित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिक अस्पताल के लिए जगह चिन्हित
Sun, 03 Mar 2019 12:12 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
विभव नगर में लगा भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना का बोर्ड।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। भूतपूर्व सैनिकों के लिए भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना से अस्पताल बनाए जाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से गांव कलवारी के निकट जगह का चिह्नांकन कर लिया गया है। अब जल्द ही जगह के कागजी कार्यवाही पूरी होने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों को जगह हस्तांतरित कर दी जाएगी। इसके बाद यहां के भूतपूर्व सैनिकों के लिए जल्द ही अस्पताल का निर्माण शुरू हो जाएगा और स्वास्थ्य लाभ के लिए अन्य जिलों की यहां भी बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।
वर्तमान में भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना के जरिए विभव नगर में किराए के भवन में पॉली क्लीनिक संचालित है। यहां भूतपूर्व सैनिकों को सुविधा के अनुसार इलाज दिया जा रहा है। इस अस्पताल में स्टाफ की भी तैनाती है। अब जिला प्रशासन द्वारा भूतपूर्व सैनिकों के लिए अस्पताल को भूमि दिए जाने के लिए गांव कलवारी के निकट भूमि का चिह्नांकन कर लिया गया है। इस भूमि को चिन्हित करने के बाद जिला प्रशासन की ओर से कागजी कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है।
इस जमीन पर भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना के तहत अस्पताल का निर्माण होगा। फिलहाल जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित भूमि को हस्तांतरित किए जाने को लेकर कार्यवाही तो शुरू कर दी गई है, लेकिन कुछ आपत्तियों के कारण यह कार्यवाही अधर में अटक गई है। भूमि के हस्तांतरण होते ही अस्पताल निर्माण के लिए धनराशि योजना के तहत जारी होगी।