{"_id":"66cfbca1be90cba0950cd6e5","slug":"pink-and-disabled-toilets-will-be-built-for-rs-69-lakh-hathras-news-c-56-1-hts1001-119308-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 6.9 लाख रुपये से बनेंगे पिंक व दिव्यांग शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 6.9 लाख रुपये से बनेंगे पिंक व दिव्यांग शौचालय
Thu, 29 Aug 2024 05:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
शहर में दो स्थानों पर 6.9 लाख रुपये के बजट से पिंक व दिव्यांग शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव पर स्वीकृति की मुहर लग चुकी है। टेंडर आदि प्रक्रिया पूर्ण होने पर इनका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
शहरी क्षेत्र में सफाई, पेयजल और शौचालय आदि सुविधाओं की जिम्मेदारी नगर पालिका की होती है। शहर में महिलाओं व दिव्यांगों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पिंक व दिव्यांग शौचालय के निर्माण का प्रस्ताव पास कर दिया गया है। प्रस्ताव के अनुसार बेलनशाह कोठी के निकट पांच सीटर पिंक शौचालय व वाट वर्क्स कंपाउंड के निकट पांच सीटर महिला व एक सीटर दिव्यांग शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह का कहना है कि प्रस्ताव पास हो चुका है। टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।