फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   People upset due to non-appointment of executive officer

Hathras News: अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति न होने से लोग परेशान

Thu, 12 Jun 2025 01:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
People upset due to non-appointment of executive officer
करीब एक माह बीत जाने के बाद भी नगर पंचायत सादाबाद में अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति नहीं हुई है। इस स्थिति में नगर पंचायत सादाबाद में विकास कार्य ठप पड़े हैं। लोग जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों व अन्य समस्याओं के समाधान के लिए दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका सिंकदराराऊ के अधिशासी अधिकारी श्रीचंद का तबादला 28 अप्रैल को बांदा के लिए कर हो गया था। उनके पास सादाबाद नगर पंचायत का अतिरिक्त कार्यभार था। तबादले के करीब एक माह बीत जाने के बाद भी न तो शासन स्तर से किसी अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति की गई है और न ही जिला प्रशासन की ओर से किसी अन्य ईओ को कार्यभार सौंपा गया है। नगर पंचायत से जुड़ी व्यवस्थाएं भी बेपटरी हो रही हैं। वित्तीय कार्यों में भी काफी परेशानी सामने आ रही है। सभासद भी बगैर ईओ के समस्याओं का समाधान न होने से परेशान हैं।
विज्ञापन




अधिशासी अधिकारी के न होने से ये आ रहीं समस्याएं-

- भवन निर्माण के मानचित्र पास नहीं हो पा रहे हैं।

- भवन कर आदि की नकल जारी नहीं हो पा रही है।

- कर्मचारियों का वेतन नहीं निकल पा रहा है।

- भवनकर निर्धारण का कार्य अधर में लटक गया है।

- सभासदों की समस्याओं का निदान नहीं हो पा रहा है।

- विकास कार्यों के टेंडर आदि जरूरी कार्य भी नहीं हो पा रहे।





परेशान लोगों से बातचीत-

- पति के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन एक माह पहले किया है। अभी तक पत्र नहीं बना है। अधिशासी अधिकारी न होने की वजह से मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। - सुनीता वर्मा, सादाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

- तीनों बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनना है, कई दिन पहले आवेदन किया था, लेकिन अधिशासी अधिकारी न होने से आज तक प्रमाण पत्र नहीं बन सका है। - नंद किशोर, सादाबाद।

-----

- नगर पंचायत में पिछले एक माह से कोई कार्य नहीं हो पा रहा है। वार्ड की समस्याओं का भी समाधान नहीं हो रहा है। लोग शिकायत कर रहे हैं। - दिनेश वर्मा, सभासद, वार्ड नंबर -1।




वर्जन

नगर पंचायत में तैनाती के संबंध में शासन को पत्र भेज दिया है। जल्द ही शासन स्तर से तैनाती हो जाएगी। फिल्हाल कार्यालय संबंधी कार्य किए जा रहे हैं। - राहुल पांडेय, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed