फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   People of Housing Development Colony troubled by dirt and flooding

Hathras News: गंदगी और जलभराव से आवास विकास काॅलोनी के लोग परेशान

Mon, 17 Nov 2025 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
People of Housing Development Colony troubled by dirt and flooding
आवास विकास कालोनी में मंदिर व पार्क के सामने व्यप्त जलभराव। - फोटो : samvad
शहर के आगरा रोड स्थित आवास विकास काॅलोनी में नगर पालिका की ओर से समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा। यहां पर पाइपलाइन से लीकेज होने के कारण जलभराव है। बच्चे व बुजुर्ग काॅलोनी के मंदिर व पार्क तक नहीं पहुंच पा रहे। रास्ते जर्जर हैं। नाले-नालियों में कचरा है। कूड़ा कई-कई दिनों तक पड़ा रहता है।
विज्ञापन

आवास विकास काॅलोनी में विकास कार्यों के अभाव से लोगों का जीना दूभर हो गया है। लंबे समय से गंदगी और जलभराव है। जर्जर सड़कों पर चलना मुश्किल है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से इसके सुधार के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। काॅलोनी में अमृत योजना के तहत डाली गई पाइपलाइन से लगातार लीकेज हो रही है, जिससे कई स्थानों पर जलभराव है। रोजाना आने-जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों के लिए मंदिर व पार्क तक पहुंचना भी अब किसी चुनौती से कम नहीं। कीचड़ और गंदगी के कारण कई लोग फिसलकर जख्मी तक हो चुके हैं। टूटे हुए रास्तों पर चलना खतरनाक बन गया है। बरसात के दिनों में स्थिति और भयावह हो जाती है, जब पूरा क्षेत्र जलमग्न हो जाता है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्होंने कई बार आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतें दर्ज कराई हैं, लेकिन प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। कई शिकायतें तो केवल कागजों पर निस्तारित दिखा दी गईं, जबकि जमीनी स्तर पर हालात जस के तस हैं।
विज्ञापन


हमारी पालिका के अधिकारियों से मांग है कि नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। टूटी सड़कों की मरम्मत कराई जाए और पाइपलाइन की लीकेज को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए। -कृष्णकांत शर्मा, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन



आईजीआरएस पोर्टल यहां की अव्यवस्था की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उनका निस्तारण सिर्फ कागजों पर ही होता है। मौके पर स्थित जस की तस है। अभी भी शिकायतें आईजीआरएस पर लंबित हैं। - अनिल शर्मा, स्थानीय निवासी।

पूरी कालोनी में विकास जैसी कोई चीज दिखाई नहीं देती। जलभगराव, गंदगी व्याप्त है। सड़क सही नहीं है, जगह-जगह गड्ढे हैं, लोग परेशान हैं। नगर पालिका कदम उठाए ताकि कालोनी फिर से स्वच्छ और सुरक्षित बन सके। - गेंदा सिंह सिसौदिया, स्थानीय निवासी।




मैं कई बार जेई को इसके बारे में बता चुका हूं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। अब पेयजल योजना के लिए जगह-जगह गड्ढे खोद दिए गए हैं, लेकिन पाइपलाइन नहीं डाली जा रही। स्थिति बेहद खराब है, जल निगम में कोई सुनने वाला नहीं है। -अतुल चौधरी, सभासद वार्ड नंबर-03, हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed