{"_id":"6112ca108ebc3e7c7936cffc","slug":"people-gathered-in-the-camp-150-people-got-vaccinated-sadabad-news-ali2703963154","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में उमड़े लोग, 150 लोगों को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में उमड़े लोग, 150 लोगों को लगा टीका
विज्ञापन
केजीएन आरोग्य चिकित्सालय पर लगाए गए कोरोना वैक्सीनेशन शिविर का उद्घाटन करते एसडीएम अंजली गंगवा?
- फोटो : SADABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
डिफा फाउंडेशन के बैनर तले मंगलवार को केजीएन आरोग्य चिकित्सालय सुभाष गली में कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन उपजिलाधिकारी अंजली गंगवार और ओसी कलेक्ट्रेट राजेश कुमार ने किया।
एसडीएम अंजली गंगवार ने कहा कि डिफा फाउंडेशन द्वारा शिविर का आयोजन करना सराहनीय कदम है। इस तरह के शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाया जा सकता है। प्रभारी अधिकारी (ओसी) कलेक्ट्रेट राजेश कुमार ने कहा कि हम सभी को जल्द से जल्द टीकाकरण करा लेना चाहिए, ताकि तीसरी लहर से बचा जा सके।
हम सभी टीका लगवाकर ही कोरोना को हरा सकते हैं। डिफा फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. नूर मोहम्मद ने कहा कि हमारी संस्था और टीम के लोग हमेशा इस तरह के कार्य करते हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष दिवाकर शर्मा ने शिविर में आए सभी लोगों का अभिवादन किया और इससे होने वाले फायदों से अवगत कराया। प्रदेश प्रभारी शैलेंद्र नगाइच एडवोकेट ने बताया की शिविर में 150 लोगों को टीका लगाया गया है। जो लोग रह गए हैं, उनको भी अगले शिविर में टीका लगाया जाएगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश गुप्ता ने कहा कि कोविड 19 से तब ही जीत सकते हैं, जब हम टीकाकरण करा लेंगे। इस मौके पर डॉ. नूर मोहम्मद, रामसेवक अग्रवाल, शौकत अली, डॉ. योगेश गुप्ता, डॉ. कफील बेग, रजत अग्रवाल सीए, गजेंद्र शर्मा, फिरोज खान, विनय जैसवाल, साजिद, इमरान, आबिद आदि का सहयोग सराहनीय रहा।