{"_id":"668a5558e22d21f7d302f9e0","slug":"peacock-collides-with-bike-while-riding-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: बाइक चलाते समय टकराया मोर, पति-पत्नी की मौत, बेटी गंभीर घायल, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: बाइक चलाते समय टकराया मोर, पति-पत्नी की मौत, बेटी गंभीर घायल, परिवार में छाया मातम
Sun, 07 Jul 2024 02:15 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 07 Jul 2024 02:15 PM IST
सार
बाइक पर सवार होकर पति, पत्नी और बेटी जा रहे थे। अचानक एक मोर बाइक सवार से टकरा गया। जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में पत्नी-पत्नी की मौत हो गई और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के हाथरस-सिकंदराराऊ मार्ग स्थित गांव हाजीपुर के निकट 7 जुलाई की सुबह एक उड़ता हुआ मोर बाइक सवार दपंती से टकरा गया। जिससे चलती हुई बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। अचानक हुए इस हादसे में दंपती की मौत हो गई, जबकि उनकी 18 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। बेटी को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने दंपती के शवों का पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद पीड़ित परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी संजीव (45) पुत्र ओमप्रकाश दूधिया हैं। 7 जुलाई की सुबह बाइक से अपनी पत्नी नीरज (40) व बेटी पूजा (18) के साथ कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव मानमहौं में अपनी बहन के यहां जा रहे थे। कुछ समय पहले ही उनके भांजे की शादी हुई थी। रविवार को बहू की विदाई के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
तभी हाथरस-सिकंदराराऊ मार्ग के हाजीपुर गांव के निकट एक मोर उड़ता हुआ आया और उनकी बाइक से टकरा गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर एक विद्युत पोल से जा टकराई। इससे बाइक सवार दंपती और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन 108 एंबुलेंस से घायल दंपती और बेटी को बागला संयुक्त जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने संजीव और उनकी पत्नी नीरज को मृत घोषित कर दिया।
गंभीर रूप से घायल बेटी पूजा को प्राथमिक उपचार के लिए चिकित्सक ने अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। दंपती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की जानकारी होने पर मृतक के परिजन और ग्रामीण बागला जिला अस्पताल में स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। दपंती की मौत से परिवार में मातम छा गया, परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है।