फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Payment made by keeping the rules in mind, caused damage to the bodies

Hathras News: नियम ताक पर रखकर किया भुगतान, निकायों को पहुंचाया नुकसान

Thu, 10 Aug 2023 01:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Payment made by keeping the rules in mind, caused damage to the bodies
उत्तर प्रदेश लेखा विभाग के ऑडिट में करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। नियम पर ताक पर रखकर भुगतान कर नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को नुकसान पहुंचाया गया। स्थानीय निकाय ही नहीं बल्कि जीएसटी और आयकर विभाग को भी वित्तीय हानि पहुंचाई।
विज्ञापन




नगर पालिका परिषद हाथरस एवं सिकंदराराऊ में 2.35 करोड़ की आर्थिक क्षति पकड़ी है। वर्ष 2016-17 की ऑडिट रिपोर्ट में पाया गया कि परिषद हाथरस में पालिका प्रशासन ने सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों व सफाई नायकों के विधिक व्यावसायिक लाइसेंस नहीं बनाए इससे 9.65 लाख रुपये का नुकसान हुआ। स्वास्थ्य विभाग व प्रकाश विभाग से क्रय की गई सामग्रियों के भुगतान से वैट कटौती न करके 29.47 लाख की राजस्व हानि पहुंचाई। नगर पालिका परिषद सिकंदराराऊ में वर्ष 2017-18 में विद्युत एवं टेलीफोन विभाग पर पिछला बकाये व अग्रेत्तर मांग स्थापित कर वसूली के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की और इससे पालिका निधि को 1.96 करोड़ की राजस्व हानि हुई।
विज्ञापन






नगर पंचायत पुरदिलनगर में वर्ष 2017-18 में विभिन्न मदों में आय प्राप्त न होने से 13.70 लाख रुपए की आर्थिक क्षति पकड़ी है। नगर पंचायत हसायन में वर्ष 2017-18 में क्रय की गई सामग्रियों के भुगतान से 10 प्रतिशत जमानत न काटे जाने से और स्रोत पर वैट व आयकर न काटे जाने से 3.57 लाख और वर्ष 2011 से 2021 तक दो पंचवर्षीय गृहकर में संशोधन न करने से 17 लाख की राजस्व हानि पकड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर पंचायत सादाबाद में वर्ष 2016-17 में लोनिवि की सड़क पर इंटर लॉकिंग का भुगतान से 53.44 लाख और बिना स्वामित्व की पुरानी गोशाला में निर्माण के भुगतान से 25.08 लाख की आर्थिक क्षति पकड़ी है। नगर पंचायत मुरसान में वर्ष 2016-17 में भवन कर की वसूली ना करने से 9.19 लाख और गत वर्षों के विविध ठेकाजात की बकाया वसूली ना करने से 4.28 लाख की राजस्व हानि पकड़ी है। नगर पंचायत मेंडू में वर्ष 2017-18 में 18.89 लाख का अमान्य भुगतान और शासनादेश के विरुद्ध संस्था को रिपीट ऑर्डर देने से 33.08 लाख की आर्थिक हानि पकड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed