{"_id":"63164d9e05d4582e9f268115","slug":"patients-with-fever-vomiting-diarrhea-and-abdominal-pain-increased-hathras-news-ali299721453","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: बुखार, उल्टी-दस्त और पेट दर्द के रोगी बढ़े, अस्पताल में मरीजों की लगी लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: बुखार, उल्टी-दस्त और पेट दर्द के रोगी बढ़े, अस्पताल में मरीजों की लगी लंबी लाइन
Tue, 06 Sep 2022 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:57 AM IST
सार
रोजाना करीब दो हजार मरीज जिला अस्पताल में पहुंच रहे हैं, जिनमें पांच सौ से अधिक मरीज वायरल फीवर, उल्टी-दस्त और पेट दर्द से पीड़ित होते हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगान शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला अस्पताल में बुखार, उल्टी-दस्त और पेटदर्द से पीड़ित रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रोजाना करीब दो हजार मरीज जिला अस्पताल में पहुंच रहे हैं, जिनमें पांच सौ से अधिक मरीज वायरल फीवर, उल्टी-दस्त और पेट दर्द से पीड़ित होते हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगान शुरू हो गई थी। सुबह आठ बजे औषधि वितरण काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लगी हुई थी।
विज्ञापन
खानपान में बरतें सावधानी
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. वरुण चौधरी का कहना है कि इस मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। दूषित खानपान से पेट दर्द और उल्टी दस्त के रोगी बढ़ रहे हैं। बीमार होने पर कुशल चिकित्सक को दिखाना चाहिए।
विज्ञापन
अस्पताल में बुखार, खांसी, जुकाम, डायरिया, उल्टी, दस्त की दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। वहीं मलेरिया और डेंगू की जांच की किट भी उपलब्ध है। अस्पताल आने वाले मरीजों को हर सुविधा उपलब्ध कराए जाने का पूरा प्रयास है। -डॉ. सूर्य प्रकाश, सीएमएस जिला अस्पताल।
विज्ञापन
कई दिनों से बच्चे की तबियत खराब सी चल रही है। उसी की दवा लेने अस्पताल आए हैं। लेकिन यहां पर बच्चों वाले डॉक्टर साहब नहीं मिले हैं। -फूलवती, तीमारदार।
बच्चे को बुखार की शिकायत है। इसलिए उसे दवा दिलवाने के लिए यहां लेकर आई हूं। यहां पर डॉक्टर है ही नहीं, वापस लौटना पड़ रहा है। -मीरा, तीमारदार।
मुझे कई दिनों से बुखार आ रहा है। अस्पताल में काफी भीड़ है, इसलिए काफी देर में नंबर आया है। दवा ले ली है। -राधा देवी, मरीज।