फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Passengers kept wandering to know when the train will arrive

बंद पड़ा पूछताछ केंद्र: कितनी देर में आएगी ट्रेन, जानने के लिए भटकते रहे यात्री

Sat, 23 Sep 2023 12:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 23 Sep 2023 12:54 AM IST
सार

हाथरस सिटी स्टेशन पर एक भी दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन नहीं है। यहां कई ट्रेनें सप्ताह में एक दिन, दो दिन, तीन दिन व पांच दिन संचालित होती हैं। इन ट्रेनों को संचालन के दिन को लेकर अक्सर यात्री संशय में रहते हैं। पूछताछ केंद्र बंद होने से उन्हें इसकी जानकारी नहीं हो पाती।

विज्ञापन
Passengers kept wandering to know when the train will arrive
हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से बंद पड़ा पूछताछ केंद्र - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे के हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर पूछताछ केंद्र बंद होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों के आने के समय की जानकारी के साथ ही उनके संचालन की स्थिति जानने के लिए यात्रियों को स्टेशन पर भटकना पड़ रहा है। लगातार मांग करने के बावजूद पूछताछ केंद्र को बहाल नहीं किया गया है।

विज्ञापन


हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर हर रोज पांच जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों के साथ ही 12 से अधिक साप्ताहिक, द्विसाप्ताहिक व त्रैसाप्ताहिक ट्रेनों का संचालन होता है। इस रेल मार्ग से गुजरने वाली कुछ एक को छोड़कर लगभग सभी ट्रेनों का ठहराव हाथरस सिटी स्टेशन पर है। यहां से हर रोज औसतन चार हजार यात्री यात्रा करते हैं। बावजूद इसके यहां के पूछताछ केंद्र को बंद कर दिया गया है, जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


139 के बारे में नहीं जानते आम यात्री
सिटी रेलवे स्टेशन पर 130 नंबर मिलाकर ट्रेनों के आवागमन का समय जानने के संदेश स्टेशन पर लगाए गए हैं, लेकिन यह व्यवस्था आम यात्रियों की समझ में नहीं आती। वह टिकट काउंटर, आरक्षण काउंटर व स्टेशन मास्टर से ही पूछताछ करने पहुंच रहे हैं। इस कारण वहां विवाद की स्थिति भी पैदा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा छावनी में चालू है पूछताछ केंद्र
हाथरस सिटी स्टेशन पर कुछ एक को छोडक़र लगभग सभी ट्रेनों का ठहराव है। बावजूद इसके यहां पूछताछ केंद्र को बंद कर दिया गया, जबकि मथुरा छावनी स्टेशन पर हाथरस की अपेक्षा बहुत कम ट्रेनों का ठहराव है। तब भी वहां पूछताछ केंद्र पर तीन कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

साप्ताहिक ट्रेनों के संचालन जानकारी मुश्किल
हाथरस सिटी स्टेशन पर एक भी दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन नहीं है। यहां कई ट्रेनें सप्ताह में एक दिन, दो दिन, तीन दिन व पांच दिन संचालित होती हैं। इन ट्रेनों को संचालन के दिन को लेकर अक्सर यात्री संशय में रहते हैं। पूछताछ केंद्र बंद होने से उन्हें इसकी जानकारी नहीं हो पाती।

पूछताछ केंद्र के संचालन की आवश्यकता अधिक महसूस न होने के कारण इसे बंद किया गया है। ट्रेनों के आवागमन की घोषणा समय-समय पर की जाती है। टिकट खिड़की पर ट्रेन के बारे में अगर जानकारी मांगता है तो दे दी जाती है। -विपिन कुमार सारस्वत, मुख्य वरिष्ठ वाणिज्य अधीक्षक, हाथरस सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed