{"_id":"64b2eef93446694773089337","slug":"passengers-are-helpless-for-buses-due-to-lack-of-bus-stand-sikandhra-rahu-news-c-63-1-sali1025-305-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बस स्टैंड के अभाव में बसों के लिए बेबस हैं मुसाफिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बस स्टैंड के अभाव में बसों के लिए बेबस हैं मुसाफिर
Sun, 16 Jul 2023 12:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 16 Jul 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
नगर में बस स्टैंड के अभाव में रोडवेज बसों में यात्रा करना यात्रियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो गया है। तेज बारिश और तपती धूप में यात्रियों को खुले में खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। कुछ बसें रुक जाती हैं तो ज्यादातर ठेंगा दिखाकर बिना रुके सीधे निकल जाती हैं, जिससे यात्रियों को बसों के इंतजार में परेशान होना पड़ता है।
बता दें कि तीन दशक की अवधि में राज्य सड़क परिवहन निगम कस्बे में बस स्टैंड के लिए भूमि की तलाश नहीं कर सका है। बस स्टैंड के अभाव में आज भी क्षेत्र के सैकड़ो लोग प्रतिदिन सड़क पर पुराने बस स्टैंड, जलेसर बस अड्डा और पंत चौराहे से ही बसें पकड़ने के लिए मजबूर हैं। खासकर महिलाओं और बच्चों को बारिश और तपती धूप में बसों के इंतजार में खुले में खड़े रहने से काफी दिक्कत होती है। अक्सर बारिश की स्थिति में यात्री भीग जाते हैं और व्यवस्था को कोसते हुए रह जाते हैं।
गौरतलब है कि बस स्टैंड के लिए महामई सलावत नगर की ग्राम सभा की जमीन का चयन हुआ था, लेकिन निगम होने के कारण रोडवेज को यह भूमि मुफ्त में नहीं मिल पाई। अगर रोडवेज नियम से 96 लाख रुपये का भुगतान ग्राम सभा को कर देता है तो जगह उपलब्ध हो जाएगी और बस स्टैंड के निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा, लेकिन निगम ने भूमि के लिए 96 लाख रुपये खर्च करने में हाथ खड़े कर दिए हैं। इस संबंध में हाथरस की तत्कालीन सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शशीरानी का कहना था ग्राम सभा की जगह उपलब्ध न होने के कारण बस स्टैंड के लिए भूम उपलब्ध कराने के लिए सिकंदराराऊ एसडीएम को दोबारा पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ में बस स्टैंड के लिए भूमि की तलाश जोरों से चल रही है। पूर्व में एक भूमि का चयन भी किया गया था, लेकिन कुछ तकनीकी समस्या होने की वजह से यह फाइनल नहीं हो सकी। जल्द ही इसके लिए नई भूमि का चयन कर लिया जाएगा।
-बसंत अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व