{"_id":"66bdd762870ea7fe1e0ba5a9","slug":"passenger-waiting-room-being-prepared-on-mathura-bareilly-highway-mendu-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: खुले में खड़े होकर नहीं करना होगा वाहनों का इंतजार, नौ लाख से बनाया जाएगा प्रतीक्षालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: खुले में खड़े होकर नहीं करना होगा वाहनों का इंतजार, नौ लाख से बनाया जाएगा प्रतीक्षालय
Thu, 15 Aug 2024 03:55 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 15 Aug 2024 03:55 PM IST
सार
मेंड़ू अड्डे पर यात्रियों के बैठने की सुविधा नहीं है। तेज धूम व बारिश में खुले में खड़े होकर यात्रियों को वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। यात्रियों को समस्याओं को देखते हुए नगर पंचायत मेंड़ू की ओर से प्रतीक्षालय का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
मथुरा बरेली मार्ग पर तैयार किया जा रहा प्रतीक्षालय।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस नगर पंचायत मेंड़ू से होकर गुजर रहे मथुरा-बरेली राजमार्ग पर यात्रियों को अब खुले में खड़े होकर वाहनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नौ लाख रुपये की लागत से एक प्रतीक्षालय का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
कस्बा मेंड़ू क्षेत्र से गुजरने वाले मथुरा-बरेली राजमार्ग से रोज कस्बे के सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। मेंड़ू अड्डे पर यात्रियों के बैठने की सुविधा नहीं है। तेज धूम व बारिश में खुले में खड़े होकर यात्रियों को वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। यात्रियों को समस्याओं को देखते हुए नगर पंचायत मेंड़ू की ओर से प्रतीक्षालय का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
करीब नौ लाख रुपये से बनाए जा रहे इस प्रतीक्षालय की छत को आरसीसी से बनाया जा रहा है। यात्रियों के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था की जा रही है। पेयजल के साथ प्रकाश की व्यवस्था भी की जाएगी। मेंड़ू नगर पंचायत अध्यक्ष सचेंद्र कुशवाहा ने बताया है कि जल्द ही यात्रियों को इस प्रतीक्षालय की सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन