फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Participants showcased their skills in shooting.

Hathras News: निशानेबाजी में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

Sun, 19 Jul 2026 01:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 19 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Participants showcased their skills in shooting.
रामचंद्र कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में निशाना लगातीं छात्राएं। स्रोत : विद - फोटो : School
शहर के श्रीरामचंद्र अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय शूटिंग प्रतियोगिता (14, 17 एवं 19 वर्षीय बालक-बालिका वर्ग) का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने निशानेबाजी में अपना हुनर दिखाया।
विज्ञापन

शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. नीतू यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। 10 मीटर रायफल शूटिंग के 14 वर्षीय बालक वर्ग में रामबाग इंटर कॉलेज के अनंत परिहार प्रथम रहे। 14 वर्षीय बालिका वर्ग में वंशिका प्रथम, लवली शर्मा द्वितीय तथा पाखी कुशवाहा तृतीय रहीं।
विज्ञापन

17 वर्षीय बालिका वर्ग में दिव्या गौतम ने प्रथम, प्रियांशी चौहान ने द्वितीय और वंशिका शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 19 वर्षीय बालिका वर्ग में प्रियांशी वर्मा प्रथम, नंदनी जैन द्वितीय तथा कनिका कश्यप तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 मीटर पिस्टल शूटिंग के 14 वर्षीय बालिका वर्ग में व्याख्या वशिष्ठ प्रथम, कृषा चौहान द्वितीय और गौरी चौधरी तृतीय रहीं। 17 वर्षीय बालिका वर्ग में कशिश चौहान प्रथम, हितिका वार्ष्णेय द्वितीय तथा मोनिका वार्ष्णेय तृतीय रहीं। 19 वर्षीय बालिका वर्ग में मानवी गौतम प्रथम, चिंकी वार्ष्णेय द्वितीय और अनुष्का वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।

जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता के समापन पर विद्यालय के प्रबंधक गोविंद कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। संचालन जिला खेल सह सचिव जितेंद्र सिंह ने किया। मौके पर मनोज यादव, रेखा कुमारी, साधना यादव, दीपेश तिवारी, योगेश बागड़ी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed