फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Outlined for Traffic Control

ट्रैफिक कंट्रोल के लिए खाका खींचा

Sun, 06 Nov 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Sun, 06 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Outlined for Traffic Control
तालाब चौराहे पर निरीक्षण करतीं सीओ।  - फोटो : अमर उजाला
शहर को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए पुलिस विभाग ने कवायद तेज कर दी है। एसपी के निर्देश पर सीओ ट्रैफिक मनीषा सिंह ने रविवार को यातायात पुलिस की टीम के साथ शहर के प्रमुख चौराहों पर भ्रमण कर ट्रैफिक कंट्रोल के लिए प्लान बनाया।
विज्ञापन


सीओ ने हर दृष्टिकोण से ट्रैफिक कंट्रोल के बिंदुओं पर विचार किया। जल्द ही वह अपनी रिपोर्ट एसपी को सौंपेंगी, जिसमें ट्रैफिक कंट्रोल के लिए अहम सुझाव दिए जाएंगे। सीओ की मानें तो अगर इन सुझावों पर गंभीरता से अमल किया गया तो शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से काफी हद तक निपटा जा सकेगा। उनके साथ यातायात निरीक्षक जगवीर सिंह यादव भी टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन


शहर में तालाब चौराहे पर जाम को बढ़ावा देने के लिए कुछ दुकानदारों ने अनावश्यक रूप से बैंच लगा ली हैं। रविवार को निरीक्षण के दौरान सीओ ट्रैफिक मनीषा सिंह ने दुकानदारों को हड़काते हुए कहा कि वह रोड के साइड में दुकान को कायदे से लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान भी दायरे के भीतर ही रखें। आदेश नहीं मानने पर उन्होंने ट्रैफिक पुलिस को चालान काटने के आदेश जारी किए।

ये दिए गए सुझाव
1. 500 मीटर के दायरे में अनाधिकृत रूप से खडे़ होने वाले वाहनों और ठेले और ढकेल वालों को खड़ा नहीं होने दिया जाए। 
2. अगर कोई खड़ा होता है तो उसका तत्काल चालान काटा जाए। 
3. तालाब फाटक के बीचों-बीच खड़ी होने वाली रोडवेज बसों के लिए भी उनके निर्धारित स्थान पर ही यात्रियों को बिठाने और उतारने के लिए खडे़ होने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
4. शहर के तालाब चौराहा सासनी गेट, बिजली कॉटन मिल और चामड़ गेट सहित अन्य चौराहों के बीच में खडे़ सभी विद्युत पोलों को सही स्थान पर शिफ्ट कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed