फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Outbreak of fever uncontrolled, teenager dies

Hathras News: बुखार का प्रकोप बेलगाम, किशोरी की मौत

Thu, 12 Oct 2023 01:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 12 Oct 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Outbreak of fever uncontrolled, teenager dies
क्षेत्र में वायरल बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा। ग्रामीण अंचल में बुखार पीड़ितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। गांव नगरिया में 16 वर्षीय किशोरी संगीता की बुखार से मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन





संगीता के पिता महीपाल ने बताया कि उनकी पुत्री की तीन माह से तबीयत खराब चल रही थी। दवा लेने के बाद वह ठीक हो जाती थी। उसे दो दिन पहले फिर बुखार आ गया और मंगलवार की शाम को उसकी मौत हो गई। वह पास के ही स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा थी। क्षेत्र में बुखार से हालात इतने खराब हैं कि सीएचसी पर इलाज के पर्याप्त संसाधन न होने के कारण कम मरीज आ रहे हैं, लेकिन अप्रशिक्षित चिकित्सकों के यहां मरीजों की भरमार है।
विज्ञापन







अप्रशिक्षित चिकित्सक अपनी जान-पहचान की प्रयोगशालाओं पर मरीजों के खून की जांच करा रहे हैं। प्लेटलेट्स कम निकलते ही उनको ग्लूकोज की बोतल चढ़ाकर इलाज शुरू कर देते हैं। अगर मरीज का इलाज उनके वश से बाहर हो जाता है तो वह उसे आगरा रेफर कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





क्षेत्र के गांव तामसी में केशव देव, वीरेश कुमार, मास्टर गिर्राज सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, वीरेश दिवाकर के साथ अन्य परिवारों के सभी सदस्य बुखार से पीड़ित हैं। गांव नगला मनी में अनिल परिहार, होतीलाल, रवि परिहार, सुनील एवं लायक सिंह नेताजी के परिवार के सभी सदस्य बीमार हैं। गांव में हर घर में कोई न कोई बीमार है। उल्लेखनीय है इस गांव में पिछले वर्ष तीन मौतें हो गई थीं।





गांव नगला चक्की में रामप्रकाश, सुग्रीव सिंह, योगेश कुमार एवं कमल के परिवार के सभी सदस्य बुखार से पीड़ित हैं। इनके अलावा क्षेत्र के गांव नगला बिहारी, कोंकना कलां, खोंड़ा, रसगवां,चौबारा, रामपुर में भी घर-घर में बुखार पीड़ित हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. विजय आनंद का कहना है कि जिस गांव में बीमारी फैलने की सूचना मिल रही है, वहां टीम भेजकर मरीजों का उपचार कराया जा रहा है और उन्हें दवा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सीएचसी पर स्टाफ की काफी कमी है। इस कारण गांवों में टीम भेजने में दिक्कतें आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed