{"_id":"68bb529e2a4f34e836072495","slug":"opd-closed-before-time-patients-flocked-to-emergency-hathras-news-c-56-1-hts1003-136959-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: समय से पूर्व बंद हुई ओपीडी, इमरजेंसी में उमड़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: समय से पूर्व बंद हुई ओपीडी, इमरजेंसी में उमड़े मरीज
Sat, 06 Sep 2025 02:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
बागला जिला अस्पताल में शुक्रवार को अवकाश के चलते ओपीडी समय से पूर्व 11 बजे ही बंद कर दी गई। इस कारण बड़ी संख्या में मरीजों को इमरजेंसी वार्ड की ओर रुख करना पड़ा।
इमरजेंसी वार्ड में अचानक भीड़ बढ़ने के कारण दिक्कत बनी रही। पेट दर्द, डायरिया, उल्टी-दस्त और अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। गंभीर स्थिति में कुछ मरीजों को भर्ती भी किया गया। डाॅक्टर सूर्यप्रकाश ने बताया कि बारावफात की छुट्टी के कारण ओपीडी समय से पहले बंद कर दी गई थी, लेकिन इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह सक्रिय रहीं और सभी जरूरतमंदों को यथासंभव उपचार दिया गया।