फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   One who flaunts his reputation by wearing police uniform arrested

Hathras: वर्दी पहनकर चले थे पुलिस वाला बनने, पकड़े गए, भेजा जेल, यह है मामला

Tue, 24 Sep 2024 06:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Tue, 24 Sep 2024 06:38 AM IST
सार

एक युवक खाकी वर्दी पहनकर आते हुए दिखाई दिया। पुलिस को देखकर फर्जी वर्दीधारी युवक सकपका गया। चौकी प्रभारी रामनरेश ने पूछताछ की तो वह पुलिस से संबंधित कोई जानकारी नहीं दे पाया।

विज्ञापन
One who flaunts his reputation by wearing police uniform arrested
पकड़ा गया फर्जी पुलिस वाला - फोटो : पुलिस

विस्तार

सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस ने पुलिस की वर्दी पहनकर रौब झाड़ने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


कोतवाली हसायन में सीओ सिकंदराराऊ श्यामवीर सिंह और थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि जयपुर-बरेली मार्ग स्थित गांव नगला रति पर सलेमपुर चौकी प्रभारी रामनरेश कांस्टेबल विकास पंवार के साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए भ्रमण कर रहे थे। तभी उन्हें एक युवक खाकी वर्दी पहनकर आते हुए दिखाई दिया। पुलिस को देखकर फर्जी वर्दीधारी युवक सकपका गया। चौकी प्रभारी रामनरेश ने पूछताछ की तो वह पुलिस से संबंधित कोई जानकारी नहीं दे पाया। चौकी प्रभारी ने सख्ती बरती तो उसने अपना नाम प्रमोद कुमार उर्फ विजेंद्रपाल सिंह निवासी जिरौली हीरा सिंह थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ बताया।
विज्ञापन


प्रमोद ने बताया कि वह खाकी वर्दीधारी पहनकर रौब झाड़ने का काम करता है। उपनिरीक्षक रामनरेश ने प्रमोद के परिजनों को जानकारी दी तो परिजन व रिश्तेदार रोते हुए कोतवाली पहुंचे। सीओ ने बताया कि प्रमोद नाम का युवक नगला रति पर बुलट बाइक पर वर्दी पहनकर घूम रहा था।तभी मुखबिर ने सलेमपुर पुलिस चौकी पर इसके बारे में सूचना दी। इसके आधार पर प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से तीन मोबाइल फोन, एक पुलिस लिखा हुआ पर्स और बुलट बाइक बरामद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed