संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
शहर के नौ परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को बीटीसी की परीक्षा हुई। दोनों पालियों में 3,418 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी वहीं। 296 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान सरस्वती इंटर कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र पर एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ लिया। परीक्षा के दौरान सचल दल केंद्रों पर दौड़ लगाते रहे।
शनिवार को शहर के नौ परीक्षा केंद्रों पर बीटीसी/डीएलएड सत्र 2019 की परीक्षा की हुई। इसमें सुबह की पाली में 1,786 परीक्षार्थियों में से 146 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा में 1,928 में से 150 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान दोनों सचल दल केंद्रों पर इधर-उधर दौड़ लगाते रहे। दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से हुई।